इस तरह कराएं पार्टनर को फिर से प्यार का एहसास

punjabkesari.in Thursday, Jul 27, 2017 - 12:58 PM (IST)

प्यार दुनिया सबसे खूबसूरत एहसास होता है। अपने पार्टनर के चेहरे पर स्माइल देखकर आपको दुनिया की सारी खुशियां मिल जाती है। शारीरिक संबंध बनाने के बाद प्यार का रंग और भी गहरा हो जाता है। पर कुछ समय बाद आप एक-दूसरे के लिए टाइम नहीं निकाल पाते। जिससे रिश्ते उलझ जाते है। ऐसे में आपको अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को सुलझाने के बारे में सोचना चाहिए। अगर आप उस एहसास को मिस कर रहे है तो अपने पार्टनर के साथ फिर से कुछ समय व्यतीत करें।  

1. साथ में खाना बनाना


घर पर एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत करने के लिए अपने पार्टनर की किचन में मदद करें। डिनर को स्पेशल बनाने के लिए घर में कैंडल लगाए और ड्रिंक भी रख लें। साथ में ड्रिंक पीने से बॉन्ड काफी मजबूत होते है। इसके अलावा आप अपने पार्टनर को कोई अच्छा सा गिफ्ट दें।

2. रोड ट्रिप पर जाएं


लाइफ में खुशहाली और प्यार लाने का सबसे बैस्ट तरीका है कई घूमकर आना। अपने पार्टनर के साथ एक रोड ट्रिप या पिकनिक का प्लान बनाएं। इससे आप दोनों साथ में कुछ क्वालिटी टाइम बिता सकते है। ट्रिप पर जाकर आप पहले जैसा ही महसूस करेंगे।

3. शायरी लिखना
अपने पार्टनर को फिर से प्यार का अहसास दिलाने के लिए आप नोट्स या शायरी लिख सकते है। जरुरी नहीं कि आप ऐसी शायरी लिखें जो उनके समझ में भी न आएं। आप उनके लिए छोटे-छोटे प्यार भरे नोट्स लिख कर भी उन्हें अपने प्यार का एहसास दिला सकते है।

4. डांस करना


अपने पार्टटनर के साथ एक रोमांटिक डांस प्लान करें। ऐसा करने से आप दोनों के बीच की कैमिस्ट्री और भी अच्छी होगी। डांस करते समय आप कमरे की लाइट को हल्का कर दें। कोई रोमांटिक गाना लगा कर उनके साथ अपनी फिलिंग को शेयर करें।

Punjab Kesari