दूल्हा बने  परमिश वर्मा, शादी के शाही जोड़े में खूबसूरत दिखीं उनकी दुल्हनिया

punjabkesari.in Friday, Oct 22, 2021 - 03:21 PM (IST)

पंजाबी इंडस्ट्री के फेमस सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं।  अब तक इंडस्ट्री के मोस्ट बैचलर सिंगर रहे परमिश ने अपनी गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल के साथ शादी रचा ली है। उन्होंने खुद शादी की तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। 

परमिश और  गीत ग्रेवाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। पंजाबी सिंगर ने अपने इंस्टाग्रा में शादी की प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए  लिखा- ‘इसी पल से ही...।’ देख सकते हैं दूल्हा-दुल्हन इस दौरान बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

परमिश वर्मा ने जहां लाइट कलर की शेरवानी पहनी है तो वही लाल रंग के भारी लहंगे में नजर आ रही हैं। दोनों का यह लुक देखते ही बनता है। 

परमिश की दुल्हनिया ने भारी कढ़ाई वाले पारंपरिक लहंगे के साथ ही भारी हार, मांग टीका, पासा, झुमके और नथ कैरी की है।  परमिश की बात करें तो उन्होंने महीन कढ़ाई वाली शेरवानी के साथ मैचिंग दोशाला, तलवार और लाल पगड़ी कैरी की हे , जो उन्हें परफेक्ट पंजाबी लुक दे रहा है। 

शादी के दौरान वह दोनों नाचते हुए भी नजर आ रहे हैं। इससे पहले इनकी सगाई की तस्वीरें भी सामने आई थी, जिसमें  परमिश ब्लैक सूट में डैशिंग लुक में नजर आए, वहीं मंगेतर गीत ग्रेवाल हरे रंग के लहंगे और एथनिक ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। 


 

Content Writer

vasudha