शादी के बाद Parineeti के चेहरे पर दिखा अलग नूर, Mrs Chadha के रिसेप्शन लुक पर फिदा हुए फैंस

punjabkesari.in Monday, Sep 25, 2023 - 10:52 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध गए हैं। उदयपुर के लीला पैलेस से दोनों की रिसेप्शन की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर शादी का नूर साफ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को देखकर सभी कपल की अच्छी जिंदगी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। पिंक साड़ी में दुल्हन बनी परिणीति किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। 

हमेशा के लिए एक-दूसरे के हुए राघव-परिणीति 

मिसेज राघव चड्ढा बनने के बाद परिणीति की यह पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी। मांग में सिंदूर, हाथ में पिकं चूड़ा और पिंक साड़ी में एक्ट्रेस कहर ढा रही हैं। नई-नवेली बनी दुल्हन परिणीति काफी सुंदर लग रही हैं। वहीं दुल्हे की बात करें तो ऑल ब्लैक लुक में वह काफी डैशिंग लग रहे हैं। आपको बता दें कि यह तस्वीरों दोनों की शादी की नहीं बल्कि रिसेप्शन की हैं। यह तस्वीर दोनों के फैन पेज ने शेयर की जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। दोनों की तस्वीरें सामने आते देख फैंस उनकी जोड़ी को खूब सारी दुआएं दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

संगीत सेरेमनी की तस्वीरें भी आई थी सामने 

दोनों ने शाही अंदाज में उदयपुर के लीला पैलेस में शादी रचाई है। 22 सितंबर को कपल की शादी शुरु हुई थी जिसमें मेहंदी सेरेमनी, हल्दी सूफी नाइट जैसे फंक्शन शामिल थे। इसके अलावा सिंगर नवराज हंस ने दोनों की संगीत सेरेमनी की तस्वीरें भी शेयर की थी जो काफी वायरल हुई थी हालांकि बाद में सिंगर ने इन तस्वीरों को डिलीट कर दिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

13 मई को की थी कपल ने एंगेजमेंट 

राघव परिणीति ने 13 मई को धूमधाम से सगाई की थी।  सगाई 13 मई की दिल्ली के कपूरथला में हुई थी। एंगेजमेंट में दोनों के परिवार वाले ही मौजूद थे। परिणीति की बहन प्रियंका भी शादी में शामिल हुई थी हालांकि वह शादी करने के लिए नहीं आ पाई। प्रिंयका ने सोशल मीडिया पर भी फैंस को इसकी जानकारी दी थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

Content Writer

palak