पहली मुलाकात में ही राघव को दिल दे बैठी थी परिणीति, बाेली- बचपन का सपना अब हुआ पूरा

punjabkesari.in Monday, May 22, 2023 - 05:55 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के युवा नेता राघव चड्ढा की सगाई के बाद से ही हर किसी के मन में एक ही सवाल उठ रहा था कि आखिर यह दोनों की जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी, कब ये दोनों एक दूसरे के करीब आए। परिणीति चोपड़ा ने अब बताया कि अपने मंगेतर एवं राजनेता राघव चड्ढा के साथ एक बार नाश्ता करने के बाद ही उन्हें समझ आ गया था कि यह वही इंसान हैं, जिनका उन्हें इंतजार था। 

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली में एक निजी समारोह में सगाई की थी। मुंबई में एक साथ नजर आने के बाद मार्च से ही दोनों की शादी को लेकर अटकलें शुरू हो गई थीं। चोपड़ा ने ट्विटर पर अपने रिश्ते से जुड़ी निजी जानकारी देते हुए लिखा, ‘‘ जब आपको एहसास होता है, आपको पता चल जाता है। एक बार साथ जलपान करने के बाद मुझे पता चल गया था.. यही वह इंसान हैं। बेहतरीन इंसान जिनकी शांत अद्भुत, शांतिमय और प्रेरक अनुभूति होगी। उनके समर्थन, हास्य अंदाज, बुद्धिमता, दोस्ती में बेहद आनंद है। वह मेरी मंजिल हैं।'' 


परिणीति अपनी और राघव चड्ढा की सगाई की कई अनदेखी तस्वीरें भी शेयर की है जिसके साथ उन्होंने लिखा-  ‘‘ बचपन में मुझे परियों की कहानियां पसंद थीं और मुझे लगता था कि मेरी परी कहानी कैसे शुरू होगी। अब वह शुरू हो गई और जितना मैंने सोचा था उससे बहुत बेहतर है।''  


एक्ट्रेस अपने मंगेतर की तारीफ में कहती है-  ‘‘ उनका सपोर्ट, ह्यूमर और उनकी दोस्ती काफी खुशी देती है। वो मेरा घर है। हमारी सगाई की पार्टी एक सपने को जीने की तरह थी - एक ऐसा खूबसूरत सपना जिसमें प्यार, हंसी, इमोशन और ढेर सारा डांस भी है '' ।


परिणीति की इन तस्वीरों को देखोगे तो पाओगे कि वाकई उनकी सगाई में  प्यार, हंसी, इमोशन सब था। एक तस्वीर में जहां वह अपने भाईयों के साथ पोज देती दिखाई दे रही है तो वहीं दूसरी तस्वीर में उनकी आखों से आंसू बह रहे हैं और राघव उसे पोंछ रहे हैं।


 एक अन्य तस्वीर में कपल एक दूसरे को हग करते दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर जो सबसे प्यारी थी वह थी प्रियंका चोपड़ा की जो अपने जीजा को तिलक करती दिखाई दे रही है। 


राघव चड्ढा ने भी अपने प्यार का इजहार करने में कहां पीछे रहने वाले थे, उन्होंने भी सगाई की अनदेखी तस्वीरें शेयर कर लिखा- ‘‘और एक दिन, ये खूबसूरत लड़की मेरी जिंदगी में दाखिल हुई। उसने और भी रंगीन मुस्कुराहट, हंसी और चमक से इसे और भी चमकीला बना दिया। इसके कोमल और भरोसेमंद आलिंगन ने अंदर से एक प्यार और सपोर्ट का वादा किया''  ।
 

Content Writer

vasudha