सगाई से ज्यादा परिणीति-राघव की Ring के हुए चर्चे, कीमत जान आप भी रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Monday, May 15, 2023 - 05:15 PM (IST)

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा फैंस की सुर्खियों का कारण बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने शनिवार रात को आप सांसद के नेता राघव चड्ढा से सगाई कर ली है। दोनो ने सगाई के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ अपनी खुशी शेयर की है। हालांकि सगाई की तस्वीरों में कपल अपनी एंगेजमेंट रिंग्स भी फ्लॉन्ट करते दिखे हैं। वहीं अब सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने जो अपनी सगाई में रिंग पहनी थी वह काफी कीमती थी। 

दोनों ने फ्लॉन्ट की रिंग 

परिणीति ने अपने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि परिणीति की अंगूठी सॉलिटेयर डायमंड की है तो वहीं राघव चड्ढा के द्वारा पहनी गई रिंग बैन्ड शेप में है। अंगूठी पर छोटे-छोटे कुछ दूरी पर हीरे भी लगे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो राघव के द्वारा पहनी गई अंगूठी की कीमत 1 लाख 5 हजार रुपये है। आप नेता की अंगूठी का डिजाइन भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

परिणीति की रिंग भी है खास 

वहीं सिर्फ राघव चड्ढा ही नहीं बल्कि परिणीती की एंगेजमेंट रिंग भी काफी महंगी है। इस रिंग को परिणीति काफी समय से फ्लॉन्ट कर रही हैं। सगाई के बाद परिणीति ने खुद आकर मीडिया से इंटरएक्शन की और उनका धन्यवाद भी किया। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे की मुस्कान बता रही थी कि वह अपनी सगाई से कितनी खुश हैं। 

दोनों ने पहने सेम आउटफिट 

वहीं अगर बात दोनों के सगाई आउटफिट की करें तो यहां राघव ने आइवरी कलर का खादी सिल्क अचकन और मैचिंग कुर्ते के साथ आइवरी पैंट कैरी की थी वहीं एक्ट्रेस परिणीति ने सॉफ्ट पिंक कुर्ता, फ्लेयर ट्राउजर के साथ कश्मीरी धागे से बना दुपट्टा कैरी किया था। डार्क मेकअप, कुंदन ज्वेलरी कैरी कर एक्ट्रेस ने अपना ऑवरऑल लुक कंप्लीट किया। आपको बता दें कि परिणीति ने सगाई के लिए फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्हौत्रा की ड्रेस कैरी की थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


 

Content Writer

palak