परिणीति ने पहली बार बताया कैसे चल रही मैरिड लाइफ, बोली- मैं उनका काम नहीं जानती वो मुझे...

punjabkesari.in Thursday, Dec 07, 2023 - 03:45 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीत चोपड़ा इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। राघव चड्ढा संग शादी करके उन्होंने अपना बेस दिल्ली में शिफ्ट कर लिया है। हालांकि जब भी काम की बात आती है तो परी ट्रैवल करती हैं। वहीं हाल ही में परी वडोदरा में पारुल यूनिवर्सिटी के लीडरशिप कॉन्क्लेव में पहुंची थीं, जहां पर उन्होंने शादी के 2 महीनों बाद successful marriage के राज शेयर किए। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने। एक्ट्रेस का ये वीडियो खूब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

परी ने बताया शादी का सक्सेस मंत्र

इवेंट में छात्रों से बात करते हुए परी ने कहा-, 'मैं आपको एक सफल शादी का राज बताऊंगी। मैं एक एक्ट्रेस हूं। वह एक politician हैं। वह बॉलीवुड के बारे में कुछ नहीं जानते और मैं राजनीति के बारे में कुछ नहीं जानती इसलिए हमारी शादी बहुत अच्छी चल रही है।' परी ने इस दौरान ब्लैक आउटफिट पहना था, जिसमें वो हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही थीं, साथ ही सफल शादी की बात करते हुए उनके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान थी, जो देखने लायक थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BollywoodShaadis.com (@bollywoodshaadis)

मुबंई में लंच डेट पर पहली बार देखे गए थे परी- राघव

आपको बता दें इस प्यारे से कपल को सबसे पहली बार मुंबई में लंच डेट पर देखा गया था, जहां से इनकी फोटोज वायरल हो गई थीं और इनकी डेंटिग की अफवाहें उड़ी थीं। एक साथ देखे जाने के कुछ महीनों बाद ये जोड़ी सबसे पहले बेहद ग्रेड इवेंट में engagement की। जिसके बाद उन्होंने September में शादी के बंधन में बंध गए थे। परी ने अपने शादी की हसीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिन पर लोगों ने प्यार बरसाया था।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो परी बहुत जल्द फिल्म चमकीला में नजर आएंगी। ये इम्तियाज अली ने डायरेक्ट की है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

Content Editor

Charanjeet Kaur