मिमी दीदी को लेकर इमोशनल हुई परिणीति, निक से कही यह बात
punjabkesari.in Sunday, Aug 19, 2018 - 04:31 PM (IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के लिए कल का दिन बेहद खास था। हो भी क्यों न? कल उनकी मीमी दी यानी की प्रियंका चोपड़ा की रोका सेरेमनी जो थी। परिणीति- पीसी के बेहद करीब है। कुछ महीने पहले ही वह पूरी फैमिली के साथ गोवा में हॉलीडे पर गई थी और अब वह अपनी बहन के लिए फिल्म की शूटिंग छोड़कर आई हैं। इतना ही नहीं वह रोके की रस्म के लिए सबसे पहले पहुंची थी। रोका होने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है।
A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on Aug 18, 2018 at 8:00am PDT
पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'अाज मैंने मैजिक और फेरीटेली स्टोरी को महसूस किया। मुझे अब भी याद है मीमी दीदी और मैं घर-घर खेला करते थे। हम शर्मीली दुल्हनें बनती थी। हमारे झूठमूठ के बच्चे होते। हम अपने पतियों को चाय सर्व करती थी। ऐसा इसलिए क्योंकि हमें हमेशा प्यार के जादू पर भरोसा था और उम्मीद थी कि हमें एक दिन अपने लिए परफेक्ट इंसान मिलेगा। अब कुछ झूठ नही हैं।'
इसके आगे परिणीति लिखती हैं, 'मैंने सुबह कहा था कि इंसान को समझने के 2 ही तरीके हैं। एक उसके साथ ट्रेवल करना और दूसरा उनके साथ खाइए। मैंने निक के साथ ही दोनों की काम किए हैं। मैं जानती हूं कि निक आपके लिए वह परफेक्ट हैं। मैं निक से बस यहीं कहूंगी उन्हें प्यार देना क्योंकि वह आपसे पागलों की तरह प्यार करती हैं। मैं आप दोनों को बहुत प्यार करती हूं और शुभकामनाएं देती हूं ।'
आपको बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कई दिनों से अपने और निक के रिश्ते को दुनिया से छिपा रही थी। हर कोई यह उनके रिश्ते के बारे में जानने के लिए बेताब था। आखिरकार वह लम्हा आ ही गया। प्रियंका ने 18 अगस्त को रोका सेरेमनी के बाद अपने रिलेशनशिप की आधिकारिक घोषणा कर ही दी। रोके के बाद दोनों ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। इस पिक में दोनों एक-दूसरे में खोए नजर आ रहे हैं।