दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची..', मासी परिणीति चोपड़ा ने लुटाया प्रियंका-निक की बेटी पर प्यार

punjabkesari.in Thursday, Jun 30, 2022 - 11:37 AM (IST)

बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा और निक जोनस ने थोड़े समय पहले ही सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। दोनों ने जनवरी महीने में सेरेगेसी के जरिए एक बेटी को जन्म दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने खुद अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए यह बात शेयर की थी। मौसी बनने के बाद परिणीति ने भी अपनी भांजी पर खूब प्यार लुटाया है। परिणीति ने बताया कि वह दोनों के लिए बहुत ही खुश हैं। उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी भांजी मालती की तारीफ करती नजर आ रही हैं। 

परिणीति के लिए मालती है दुनिया की सबसे खूबसूरती बच्ची 

परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि- 'प्रियंका कि बेटी दुनिया की सबसे क्यूट और खूबसूरत बच्ची है।' उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर भी बहुत ही वायरल हो रहा है,  जिसमें एक्ट्रेस अपनी भांजी की क्यूटनेस की तारीफ करती दिखाई दे रही हैं। 

Jerry X Mimi नाम इंस्टाग्राम पेज पर शेयर हुआ परिणीति का वीडियो

परिणीति का यह वीडियो Jerry X Mimi नाम के इंस्टाग्राम पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो में परिणीति अपनी भांजी की खूब तारिफ कर रही हैं। वीडियो में जब परिणीति ने प्रियंका की बेटी मालती मैरी को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा - 'ओह मॉय गॉड वाकई में वह दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची है। हां मैं उसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती है, लेकिन वह मेरी छोटी बच्ची है। आई लव यू। ऐसे बहुत सारे आने वाले दिनों के लिए ।' इस पेज पर परिणीति का यह वीडियो 'वह दुनिया की सबसे खूबसूरत बच्ची है और अब वह स्वस्थ है' कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

प्रियंका की पोस्ट पर भी किया था परिणीति ने कमेंट 

आपको बता दें कि जब प्रियंका चोपड़ा ने मालती को घर लाने के बाद फोटे शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी थी तो तब भी परिणिती ने उनकी इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटाया था। परिणीति ने लिखा कि- 'इस तरह से तुम दोनों को देखने का मौका 3 महीने बाद मिल रहा है जो बहुत ही मुश्किल था। मिमी दीदी मैंने एक हॉस्पिटल में एक सिपाही को देखा है जो आप हैं। आपने और आपकी बच्चे ने बहुत ही मुश्किल समय देखा है, जिसके बारे में उसे पता भी नहीं है। चलो, अब इसे प्यार करके बिगाड़ने का समय आ गया है।' 

खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी परिणीति 

बात अगर परिणीति के वर्कफ्रंट की करें तो वह जल्दी ही खिलाड़ी अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'कैप्सूल गिली' में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग 4 जुलाई से शुरु होने जा रही है। यह फिल्म 1989 के रानीगंज कोयला खनन कांड पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार चीफ कोल माईनिंग इंजीनियर जसवंत गिल के रुप में दिखाई देंगे तो वहीं परिणीति चोपड़ा जसवंत गिल की पत्नी के रुप में नजर आएंगी। इससे पहले भी अक्षय और परिणीति फिल्म 'केसरी' में साथ दिखाई दे चुके हैं।


 

Content Writer

palak