Indo-Western साड़ी में अंबानी फंक्शन अटेंड करने पहुंची परिणिती, देखिए तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, Jul 01, 2018 - 10:58 AM (IST)

वैसे तो अंबानी परिवार हमेशा से सुर्खियों में रहता है लेकिन इन दिनों मुकेश अंबानी के बेटे की सगाई की चर्चा जोरो पर है, जहां बी-टाउन से लेकर खेल जगत तक के कई सेलेब्स नजर आए। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रैस परिणिति चोपड़ा इंडो-वैस्टर्न लुक में इंगेजमेंट पार्टी अटेंड करने पहुंची। 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


इस दौरान परिणिती ने धोती पेंट के साथ व्हाइट ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप पहना और साड़ी के पल्लू को ब्लैक बेल्ट के साथ अटेच किया। उन्होंने अपनी साड़ी को इंडो-वैस्टर्न लुक दिया। आपको बता दे कि परिणिती की यह साड़ी डिजाइनर शांतनु एंड निखिल द्वारा डिजाइन की गई थी, जो परिणिती को काफी खूबसूरत लुक दे रहा थी।  


इसकी के साथ परिणिती ने फ्रिंज ईयररिग्स पहने और सिंपल पोनीटेल किया। माथे पर छोटी सी बिंदी लगाई और हाथों में गोल्डन क्लच कैरी किया। वहीं उन्होंने अपने इस लुक को ट्रांसपेरेंट सैंडल के साथ कंप्लीट किया। 

Punjab Kesari