शादी के लहंगे में परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करना चाहती हैं तो फॉलो करें Parineeti का Fitness Mantra

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2023 - 02:07 PM (IST)

आजकल एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा राघव के साथ शादी को लेकर खूब सूर्खियां बटोर रही हैं। अपनी एक्टिंग के अलावा वो अपने लाजवाब फिगर के लिए भी जानी जाती हैं। वेस्टर्न के साथ- साथ वो traditional ड्रेस में भी बहुत अच्छी लगती है। हर लड़की शादी का लहंगा में परिणीति जैसे कातिलाना फिगर फ्लॉन्ट करना चाहती है। लेकिन क्या आपको है कि खुद को फिट रखने के लिए वो अपने- आप पर बहुत मेहनत करती हैं। एक्ट्रेस ट्रेड मिल पर दौड़ती हैं, कभी स्विमिंग करती हैं तो कभी तमिल का मार्शल आर्ट कलरीपयट्टू करना भी पसंद करती हैं। इसके पीछे का आइडिया शरीर को एक्टिव रखकर फिटनेस गोल्स को पाना हैं....

दिन की शुरूआत में योगा है फायदेमंद

योगा के फायदे अब दुनियां तक पहुंच रहें हैं। रोजोना कुछ मिनट के लिए योगा करना न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि दिमाग के स्ट्रेस लेवल को भी कम कर हमें खुशियों से भर देता हैं। खुद एक्ट्रेस परिणीति भी रोजाना 15 मिनट के लिए योग करना पसंद करती हैं।

समय निकालकर वॉक करने जरूर जाएं
 
अक्सर लोग इस बात को लेकर कनफ्युज रहते हैं कि आखिर वॉक करने से क्या होता है। मगर इसके ऐसे अनगिनत फायदे हैं जोकि हेल्थ के लिए भी काफी जरूरी हैं, वॉक करके जहां एक तरफ खाना ठीक से पच जाता है तो वहीं मन को भी तरोताजा करने के लिए वॉक करना जरूरी होता है। खुद परिणीति भी विजी शेड्युल में से समय निकालकर आउटडोर वॉक करना खासतौर पर पसंद करती हैं।

डाइट

बात करें परिणीति की डाइट की तो सबसे पहले वो 1 कप गुनगुने पानी में नींबू के साथ अपने दिन की शुरूआत करती हैं। नाश्ते में 2 उबले हुए अंडों के साथ 1 ब्राउन ब्रेड के साथ पीनट बटर और 1 कप दूध लेती हैं। लंच में एक्ट्रेस घर का बना सिंपल खाना जिसमें ब्राउन राइस, दाल, रोटी और सब्ज़ी शामिल होती है।  डिनर वो हल्का रखती हैं जिसमें उबली हुई सब्ज़ी या सलाद शामिल होता है। इसके अलावा परिणीति अपनी डाइट में मीठी और तली भुनी चीजों को शामिल नहीं करतीं और सोने से लगभग 2 घंटे पहले डिनर कर लेती हैं। साथ ही खुद को हाइड्रेट रखने के लिए दिन भर में खूब सारा  पानी पीती है।

Content Editor

Charanjeet Kaur