कभी 85 किलो की हुआ करती थीं परिणीति चोपड़ा! इस बेसिक डाइट प्लान को फॉलो करके हुईं Fat to Fit

punjabkesari.in Friday, Feb 17, 2023 - 03:16 PM (IST)

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी फिट बॉडी, ग्लोइंग स्किन और प्यारी सी स्माइल से आज भी वे बेहद कम उम्र की नजर आती हैं। कभी परिणीति को उनके वजन को लेकर काफी आलोचनाएं सुननी पड़ती थीं, लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत से खुद में गजब का ट्रांसफॉर्मेशन करके लोगों को हैरान कर दिया। पहले उनका वजन 85-86 किलो हुआ करता था। जब उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला, तो उन्होंने अपने ऊपर खूब मेहनत किया। काम में इतनी व्यस्त रहने के बाद खुद को मेंटली हेल्दी रखने के लिए परिणीति मेडिटेशन जरूर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे पहाड़ों की ऊंचाई पर बैठी मेडिटेशन करती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं परिणीति खुद को फिट रखने के लिए मेडिटेशन के अलावा और क्या-क्या करती हैं....

परिणीति मेंटली फिट रहने के लिए करती हैं मेडिटेशन

 एक्टर-एक्ट्रेस की लाइफ बहुत भागदौड़ वाली होती है। शूटिंग के लिए उन्हें लगातार लोकेशन बदलने होते हैं। कभी इस शहर, तो कभी उस देश में शूटिंग करने के लिए जाना होता है। जाहिर सी बात है, इतनी दौड़भाग करके शरीर के साथ ही दिमाग भी थक जाएगा। ऐसे में परिणीति मानसिक शांति पाने के लिए मेडिटेशन का भी नियमित अभ्यास करती हैं। इससे उनका मूड फ्रेश होता है। स्ट्रेस कम होता है। वे मेडिटेशन के अभ्यास से खुद को मेंटली हेल्दी और फिट रख पाती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝚆𝚊𝚗𝚍𝚎𝚛𝚒𝚗𝚐 𝚑𝚎𝚍𝚘𝚗𝚒𝚜𝚝 🫧 (@parineetichopra)

फैट से फिट होने के लिए परिणीति का डाइट प्लान

जब फिल्मों में परिणीति की एंट्री हुई थी, तब उनका वजन ज्यादा था। उनका शरीर थुलथुला नजर आता था। उनके वजन के लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता था। एक-दो फिल्में करने के बाद परिणीति ने ब्रेक लेकर अपने बॉडी पर ध्यान देना शुरू किया और कमबैक करके सभी को चौंका दिया। उनके फिगर में जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखा गया। लाइफस्टाइल, डाइट में उन्होंने काफी बदलाव किए और लगभग 25 किलो वजन कम करके फैंस को हैरान कर दिया।

वजन कम करने के लिए उन्होनें अपना फेवरेट फूड पिज्जा खाना तक छोड़ दिया था। अगर दिन में वो जंक फूड या फैटी फूड खाती हैं, तो रात में हल्का,  भोजन ही करना पसंद करती हैं। खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए वे पानी भी खूब पीती हैं। उनके खानपान में अंडा, ब्राउन ब्रे़ड, दूध, जूस, सलाद, ब्राउन राइस, दाल, हरी सब्जियां आदि शामिल होती हैं।

परिणीति एक्सरसाइज से भागती थीं दूर 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक समय ऐसा था जब परिणीति को एक्सरसाइज करना बिल्कुल भी नहीं भाता था, लेकिन वजन कम करने के लिए उन्होंने एक्सरसाइज, योग, मेडिटेशन सबका सहारा लिया। सुबह उठकर वे जॉगिंग करती थीं। योगासनों के अभ्यास के लिए समय निकालती थीं। घुड़सवारी, कार्डियो एक्सरसाइज, स्विमिंग भी किया करती थीं।

Content Editor

Charanjeet Kaur