Haldi Ceremony: परिणीति पर कुछ यूं चढ़ा था हल्दी का रंग,  राघव चड्ढा के चेहरे पर दिखी अलग ही खुशी

punjabkesari.in Friday, Sep 29, 2023 - 04:52 PM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा शादी के  बंधन में बंधने के बाद से ही चर्चओं में बने हुए हैं। भले ही कपल  की शादी को काफी दिन गुजर गए हैं लेकिन आए दिन इनसे जुड़ी तस्वीरें और वीडियाे वायरल हो ही जाती है। शादी और संगीत की शानदार तस्वीरों के बाद अब परिणीति-  राघव का हल्दी लुक भी सामने आ गया है। दोनों का इस दौरान अलग ही अंदाज देखने को मिला।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajputana🔵 (@baisa_hkm_teena)


याद हो कि परिणीति (34) और राघव (34) ने शादी के लिए उदयपुर के ‘द लीला पैलेस' को चुना था। दोनों की शादी का आउटफिट और मुख्य समारोह की थीम 'पर्ल व्हाइट' थी। इस शादी की खास बात यह थी कि दूल्हे राजा घोड़े या कार में नहीं बल्कि नाव से बारात लेकर पहुंचे थे। इस शादी से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कपल हल्दी के साथ- साथ एक दूसरे के रंग में रंगा दिखाई दे रहा है। 


अपनी हल्दी सेरेमनी के लिए  परिणीति ने  लाल रंग का आउटफिट कैरी किया तो वहीं राघव येलो प्रिंट वाले ऑफ व्हाइट कुर्ते में नजर आए। साथ में सन ग्लासेस उनके लुक काे कूल बना रही थी। दोनों  हल्दी में सने नजर आ रहे हैं, इस दौरान वहां का सेटअप भी काफी शानदार नजर आ रहा है। कपल की यह लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 


बता दें कि अभिनेत्री का शादी का लहंगा और राघव की शेरवानी दोनों हाथीदांत के रंग की थी। कपल ने अपनी शादी को बेहद निजी रखा। शादी के बाद के समारोह में परिणीति गुलाबी रंग की साड़ी और गुलाबी रंग का ही चूड़ा पहने नजर आईं थी।, वहीं  राघव चड्डा काले रंग के ‘क्लासिकल टक्सीडो' में दिखे थे। उनके इस लुक को भी बेहद पसंद किया गया था। 

Content Writer

vasudha