मैचिंग आउटफिट्स में दिखें अर्जुन और परिणिती, रैंप पर बिखेरे जलवे

punjabkesari.in Sunday, Jul 22, 2018 - 05:35 PM (IST)

हाल ही में दिल्ली में डिजाइनर शांतनु और निखिल ने फैशन शो का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रैस परिणिती और एक्टर अर्जुन कपूर ने रैंपवॉक किया। 

 


फैशन शो में परिणिती ने डिजाइनर शांतनु और निखिल का डिजाइनर ब्लैक प्रिंसेस-स्टाइल गाउन पहना, जिसपर फ्लोरल प्रिंट हुआ पड़ा था। गाउन की कोल्ड शोल्डर और डीप नेकलाइन परिणिती को काफी हॉट लुक दे रही थी। स्लिक हेयर और डार्क मेकअप में परिणिती काफी खूबसूरत लग रही थी। यहां कमाल की बात थी कि अर्जुन कपूर और परिणिती ने फैशन शो में एक जैसे आउटफिट पहने हुए थे, जो शो में हर किसी का अट्रैक्शन अपनी ओर खींच रहे थे। 


दरअसल, अर्जुन कपूर ब्लैक बंद गला कुर्ते और चूड़ीदार में काफी हैंडसम लुक में रैंपवॉक करते नजर आए। अर्जुन की ड्रैस पर हुबहू परिणिती के गाउन जैसा फ्लोरल प्रिंट किया गया था, जो महफील में बैठे सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। 

 

Content Writer

Sunita Rajput