मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ा पहनकर रैंप पर उतरी Raghav की दुल्हनिया, लोग बोले- ये है ''परफेक्ट मैरिड वुमन''

punjabkesari.in Saturday, Oct 14, 2023 - 05:55 PM (IST)

हिंदू धर्म में शादीशुदा महिला का श्रृंगार बिना सिंदूर के अधूरा माना जाता है। हालांकि, समय बदलने के साथ-साथ इसे लेकर सोच भी बदल रही है बहुत से लड़कियां शादी के बाद  सिंदूर लगाने से परहेज करती हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स तो सिंदूर ना लगाने के चलते लोगो के निशाने पर भी आ चुकी हैं।  पर बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस मामले में सभी का दिल जीत ले गई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lakmé Fashion Week (@lakmefashionwk)


परिणीति नहीं भूली है कि अब वह एक शादीशुदा है, इसलिए तो उन्होंने रैंप पर भी सिंदूर और चूड़ा पहनने से बिल्कुल भी परहेज नहीं किया। उनकी इसी बात ने लोगों को अपना दिवाना बना दिया।शादी के बाद एक्ट्रेस ने   लैक्मे फैशन वीक में पहला रैंप वॉक किया, जहां उनका भारतीय नारी लुक देखने लायक था। 


दरअसल नई नवेली दुल्हन faabiiana ब्रांड की शो स्टॉपर बनकर रैंप पर उतरी थी। वह पर्ल व्हाइट साड़ी के साथ मांग में सिंदूर और हाथ में लाइट पिंक चूड़ा पहने नजर आई जो यह उनके सुहागन होने का सबूत दे रहा था। चेहरे पर शानदार ग्लो उनकी खुशी को साफ बयां कर रहा था। 


परिणीति ने जो आउटफिट शोकेस किया उस क्लेक्शन का नाम कुरबत था जिसकी थीम रोमांस ऑफ द रोज पर बेस्ड थी। इस शानदार लुक के साथ रैंप पर उतरने के बाद परिणीति के डिजाइनर के साथ ठुमके भी लगाए। 

 रैंप वॉक पर परिणीति का ऐसा अंदाज लोगों को बेहद पसंद आया, फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।  लोगों का कहना है कि वह शादी के बाद ज्यादा खूबसूरत लगने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा- 'खूबसूरत नारी इन ब्यूटीफुल साड़ी।' फैंस उन्हें  'परफेक्ट मैरिड वुमन' बता रहे हैं। 


 

Content Writer

vasudha