भाई-बहन में बढ़ेगा प्यार, Parents इन ट्रिक्स के साथ बनाएं रिश्ता मजबूत

punjabkesari.in Friday, May 20, 2022 - 01:15 PM (IST)

भाई-बहन का रिश्ता बहुत ही खास होता है। कितनी भी लड़ाई क्यों न हो जाए दोनों एक-दूसरे की परवाह करना नहीं छोड़ते। पंरतु अगर यही झगड़े बढ़ने लग जाएं तो माता-पिता की परेशानी का कारण बन जाते हैं। दोनों के रिश्तों को सुलझाना माता-पिता के लिए मुश्किल हो जाता है। आज आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताते हैं  जिनसे आप दोनों के रिश्ते को और भी मजबूत बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

बच्चों की आपस में तुलना न करें 

माता-पिता बच्चों की एक-दूसे से  तुलना करना शुरु कर देते हैं। जिसके कारण उनके रिश्ते और भी खराब होने लगते हैं। बच्चों की मन में फर्क आने लगता है और वह आपस में  ही लड़ना शुरु कर देते हैं। आप कभी भी बच्चों की तुलना उनके सामने न करें। चाहे आपके बच्चे छोटे हो या बड़े दोनों को एक जैसे ही प्राथमिकता देने का प्रयास करें। 

साथ में काम करने को दें 

आप दोनों बच्चों को कोई ऐसा काम दें। जिसमें वो दोनों साथ में काम करें। आप उन्हें पेंटिंग, प्रोजेक्ट या फिर कोई अन्य तरह का काम दे सकते हैं। साथ में काम करने से दोनों के बीच में प्यार बढ़ेगा और काम को पूरा करने के लिए एक-दूसरे की मदद भी कर लेंगे। 

साथ में गेम्स खिलाएं 

दोनों भाई-बहनों का रिश्ता बढ़ाने के लिए  आप उन दोनों को साथ में गेम्स जरुर खिलाएं। आप उन्हें क्रिकेट, कैरम, लूडो और टेबल टैनिस  जैसी गेम्स खिला सकते हैं। दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन पाएंगे। रिश्ता भी मजबूत होगा। दोनों एक-दूसरे को अच्छे से समझ पाएंगे। 

ख्याल रखना सिखाएं

आप दोनों बच्चों को बचपन से एक-दूसरे का ख्याल रखना सिखाएं। छोटे बड़े का फर्क बताएं और दोनों को अच्छे व्यवहार की सीख दें। ऐसा करने से बच्चे अपने छोटे भाई और बहन की देखभाल करना अपना फर्ज समझेंगे। उनको रिश्तों की अहमियत भी पता चलेगी। 

 एक-दूसरे की मदद करना बताएं 

आप बच्चों को एक-दूसरे की मदद करना सिखाएं। घर के छोटे-बड़े काम करने में साथ देना सिखाएं।  आप कमरे की सफाई, होमवर्क, बाकी छोटे-मोटे कामों में एक-दूसरे का हाथ बंटाने के लिए कहें। इससे दोनों एक-दूसरे के प्रचि सहानुभूति भी दिखाने लगेंगे। दोनों का प्यार भी बढ़ेगा। 

 

Content Writer

palak