बच्चे में बढ़ रहा है मोटापा तो कंट्रोल करने के लिए Parents अपनाएं ये तरीके

punjabkesari.in Sunday, May 22, 2022 - 05:09 PM (IST)

आजकल का गलत खानपान बच्चों के स्वास्थ्य को खराब कर रहा है।  बच्चे छोटी उम्र में ही मोटापे का शिकार हो रहे हैं। बढ़ता वजन बच्चे के शरीर में कई बीमारियों को भी जन्म देता है। शोध के मुताबिक, पिछले 20 से 30 वर्षों में बच्चों में मोटापा बढ़ रहा है, जिसके कारण टाइप-2 डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। माता-पिता भी बच्चे के बढ़ते मोटापे के कारण परेशान रहते हैं। तो चलिए आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनसे आप बच्चों के मोटापे को कंट्रोल में कर सकते हैं । तो चलिए जानते हैं उनके बारे में...

हेल्दी फूड्स का करवाएं सेवन

आप बच्चे को बचपने से ही स्वस्थ खाना खिलाने की आदत डालें। बच्चे को हेल्दी खाना-खाने की आदत तभी पड़ेगी अगर घर वाले भी इसे फॉलो करें। इसलिए आप बच्चे के लिए स्वंय भी हेल्दी खाना खाने का प्रयास करें। इससे  बच्चे को वजन कंट्रोल में रहेगा और बीमारियों से भी दूर ही रहेगा। 

 जंक फूड का करवाएं परहेज 

बच्चे बर्गर, नूडल्स, मंचूरियन और मोमोज जैसी चीजों से दूर ही रखें। इसके अलावा आप बच्चे को चॉकलेट, चिप्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स से भी दूर रखें। आप इसकी जगह बच्चे को ड्राई फ्रूट्स, मठरी, लड्डू, फ्रूट स्लाद घर पर बनाकर दे सकते हैं।  यह बच्चों की आंते स्वस्थ रखने और मेटाबोल्जिम को बढ़ाने में भी सहायता करेंगे। 

ज्यादा खाना न खिलाएं 

आप बच्चे को जरुरत से ज्यादा खाना न खिलाएं। अक्सर मां बच्चे को ज्यादा खाने के लिए प्रेरित करती हैं। लेकिन इससे बच्चे का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बच्चे का वजन भी ज्यादा खाना-खाने के कारण बढ़ने लगता है। इसलिए आप उसकी क्षमता के अनुसार ही उसे भोजन करवाएं। 

बच्चे को मोटिवेट करते रहें 

यदि बच्चे का वजन बढ़ रहा है तो आप उसे डांटे नहीं। आप उसे मोटीवेट करने का प्रयास करें। आप उसे यह महसूस करवाएं कि वह भी बाकी बच्चों की तरह ही है। खाने की प्लेट में मौजूद हर किसी चीज के बारे में बच्चों को जानकारी दें। बच्चे को खाने की चीजों के बारे में पता चलेगा। 

बच्चों के लिए बनें मिसाल 

आप बच्चे के लिए मिसाल बनें। आप खुद भी हेल्दी खाना ही खाएं। बच्चे अपने माता-पिता को ही फॉलो करते हैं। इसलिए आप उसे ऐसे खाने का ही सेवन करवाएं जो उसके स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो। 

 

Content Writer

palak