बेटी को पहली बार भेजने वाले हैं कॉलेज तो Parents जरुर सिखाएं ये बातें

punjabkesari.in Wednesday, Oct 18, 2023 - 01:28 PM (IST)

बदलते समय के साथ पेरेंट्स की बच्चों के भविष्य के प्रति चिंता बढ़ने लगी है। कहीं वह बुरी संगत में न पड़ जाएं इस बात को लेकर पेरेंट्स बहुत परेशान रहने लगते हैं। सिर्फ लड़कों के लिए ही नहीं बल्कि लड़कियों के लिए भी पेरेंट्स परेशान रहने लगते हैं। खासकर 18 साल की उम्र के बाद से तो पेरेंट्स का खतरा और भी बढ़ जाता है। इसलिए पेरेंट्स खासतौर पर लड़कियों को कॉलेज भेजने के बाद परेशान हो जाते हैं। अगर आपकी बेटी भी कॉलेज शुरु करने वाली है तो आज आपको कुछ ऐसी बातें बताते हैं जो आप उन्हें जरुर सिखाएं। आइए जानते हैं.....

परिणाम की चिंता न करना 

कॉलेज में जाकर अक्सर लड़कियों को परिणाम की चिंता लगी रहती है और जब परिणाम अच्छे नहीं आते तो बच्चे परेशान हो जाते हैं। कई बार लड़कियां मेहनत छोड़कर दोस्तों के साथ घूमने फिरने लगते हैं और गलत संगत में भी पड़ जाते हैं। ऐसे में आप उन्हें समझाएं कि घूमने फिरने के साथ-साथ रिजल्ट अच्छा होना भी जरुरी है। 

दोस्ती में रखें विश्वास 

सब बातों को सुनकर कई बार तो वह इतने डर जाते हैं कि उनका दोस्ती में भी विश्वास उठ जाता है। उन्हें बताएं कि दोस्तों के साथ भी रिश्ते अच्छे रखना जरुरी है। उन्हें ऐसे दोस्तों से दूर रहना है जो उन्हें बिगाड़ दे और पढ़ाई की जगह घूमने-फिरने ले जाए। 

अच्छे फैसले लेना बताएं 

जब भी आपकी बेटी कॉलेज शुरु करने वाली है तो उसे समझाएं कि उसको अच्छे फैसले लेने है। जीवन में उसका एक गलत फैसला उसे गलत संगत में डाल सकता है इससे उसका फ्यूचर भी प्रभावित हो सकता है। इसलिए उन्हें समझाएं कि कोई भी फैसला लेने से पहले सो बार सोच लें। 

मेहनत से न चुराएं जी 

कई बार बच्चे धीरे-धीरे मेहनत से जी चुराने लगते हैं। घूमने फिरने व दोस्तों के साथ मस्ती करने लगते हैं। धीरे-धीरे उन्हें ऐसे दोस्त अच्छे लगने लगते हैं। ऐसे में उन्हें बताएं कि मेहनत से कभी भी नहीं भागना है। बच्चे को समझाएं कि इस रास्ते में उन्हें एक बार हार मिलेगी लेकिन अगली बार उन्हीं का प्रयास उन्हें कामयाबी दिलवा सकता है। 

बुरे दिन होना आम है 

अच्छा और बुरा समय हर किसी की जिंदगी में आता है। ऐसे में कॉलेज शुरु होने से पहले अपनी बेटी को यह बात जरुर समझाएं कि उन्हें धैर्य नहीं खोना है। बुरे समय के चलते कई बच्चे गलत संगत में पड़ जाते हैं लेकिन इससे उन्हें बचना चाहिए। धीरे-धीरे चीजें सुधरती है बस उन्हें थोड़ा धैर्य बनाकर रखें।


 

Content Writer

palak