Parenting Tips: बच्चों को सिखाएं किचन के ये काम, अभी से कर लें इनकी शुरुआत

punjabkesari.in Saturday, Sep 03, 2022 - 01:24 PM (IST)

हर कोई माता-पिता अपने बच्चों को अच्छी परवरिश देना चाहते हैं। उनकी परवरिश में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखना चाहते। लेकिन कई बार ज्यादा प्यार के कारण भी बच्चे बिगड़ जाते हैं। कई माता-पिता बच्चों को इतना प्यार के साथ रखते हैं कि उन्हें कोई काम भी नहीं सिखाना चाहते। परंतु माता-पिता को उनकी उम्र के मुताबिक, काम जरुर सिखाने चाहिए। इससे बच्चे आत्मनिर्भर भी बनते हैं। कई आदतें बच्चों को कम उम्र में ही सिखानी शुरु कर देनी चाहिए, ताकि बड़े होकर बच्चे उन्हें अपनी रुटीन का हिस्सा बना सकें। आप बच्चों को रसोई के काम सिखाकर आत्मनिर्भर भी बना सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप बच्चों को कौन-कौन से रसोई के काम सिखा सकते हैं...

सिखाएं गैस ऑन-ऑफ करना 

जैसे बच्चे उम्र में थोड़े से बड़े होने लगे तो आप उन्हें गैस ऑन और ऑफ करना भी जरुर सिखाएं। यह काम बच्चों को सिखाने से पहले उनकी सुरक्षा का भी खास ध्यान रखें। जब भी बच्चे गैस ऑन या ऑफ कर रहे हैं तो आप एक बार खुद भी गैस को जाकर चैक करें। किसी भी तरह की लापरवाही बच्चों को न बरतनें दें। उन्हें गैस ऑन ऑफ करने के पूरे नियम सिखाएं । 

फल और सब्जियां धोना सिखाएं

आप बच्चों को फल और सब्जियां धोना भी जरुर सिखाएं। इससे आप उन्हें वेजिटेबल और फ्रूट्स के बारे में जानकारी दे सकते हैं। बच्चों को इन दोनों चीजों को फायदे बता सकते हैं। इससे उनके अंदर खाने की इच्छा भी बढ़ेगी। बच्चों को समझाएं कि फल खाने से उनके शरीर को ताकत मिलेगी। इससे बच्चे कोई भी चीज आसानी से खा सकेंगे।  

बर्तन साफ करना और सेट करना 

बच्चों को आप आसानी से बर्तन साफ करना सिखा सकते हैं। आप बच्चों को उनके खुद के बर्तन साफ करने के लिए दे सकते हैं। लेकिन कांच के बर्तन उन्हें साफ करने के लिए न दें। इससे उन्हें चोट भी लग सकती हैं। इसके साथ उनकी काम के प्रति रुचि और भी ज्यादा बढ़ेगी। बच्चों को आप बर्तन सेट करने के लिए भी कह सकते हैं। साफ करने के बाद आप उनसे बर्तन सेट करवा सकते हैं। इससे उन्हें पता चलेगा कि बर्तन कहां पर रखने हैं और इससे वह सामान भी सही जगह पर रख पाएंगे।  

फ्रिज को सेट करना सिखाएं

आप बच्चों को फ्रिज में चीजें रखने के लिए दे सकते हैं। मार्केट से लाई हुई सब्जियां और फल धोकर आप उन्हें फ्रिज में लाकर रखने के लिए कह सकते हैं। इससे उन्हें स्पेस को मैनेज करना आएग और कौन-सी सब्जी कहां पर रखनी है इस बात को भी वह जान पाएंगे। लेकिन जब भी बच्चे फ्रिज में समान रख रहें हैं तो आप उनके पास ही खड़े रहें। 

इस बात का भी रखें ध्यान

जब भी आप बच्चों से किचन का कोई भी काम करवाएं, तो हमेशा उनके साथ ही रहें। बच्चों के द्वारा किए गए काम को भी चैक जरुर करें। यदि वह कोई काम नहीं करना चाहते तो उनके साथ जबरदस्ती न करें। इससे उनके अंदर किसी भी काम को न करने की जिद्द पैदा हो सकती हैं। बच्चे के कार्यक्षमता के अनुसार ही उन्हें काम सिखाएं। 


 

Content Writer

palak