शादी करवाने के लिए पेरेंट्स बोलते हैं ऐसे इमोशनल Dialogues

punjabkesari.in Thursday, Mar 22, 2018 - 02:27 PM (IST)

शादी किसी भी इंसान के लिए बेहद महत्वपूर्ण फैसला होता है। हर मां-बाप चाहते हैं कि करियर बनाने के बाद उनका बच्चा शादी कर लें। अपने बच्चों को शादी के लिए मनाना पेरेंट्स के लिए किसी मिशन से कम नहीं होता। अगर आप शादी के लिए मना कर देते हैं तो पेरेंट्स के पास आपको मनाने के लिए हजारों ऐसे डायलॉग्स होते है, जिससे आप शादी के लिए हां कर देते हैं। अपने इन डॉयलॉग्स के जरीए पेरेंट्स आपको यह जताते है कि आपको शादी कर लेनी चाहिए। चलिए जानते हैं पेरेंट्स के कुछ ऐसे डायलॉग्स, जो वह आपको सुनाते हैं।
 

1. करियर भी सेट हो गया, तो शादी में क्या Problem है?
करियर सेट होने के बाद पेरेंट्स आपको इस तरह के डायलॉग्स जरूर मारते हैं। वह आपको इतनी बार यह डॉयलॉग्स मारते हैं कि इरिटेट होकर आप शादी के लिए हां कर देते हैं।

2. रिटायर होने से पहले तुम्हारी शादी करनी है
अक्सर पिता रिटायर होने से पहले ही अपने बेटे या बेटी की शादी कराने के बारे में सोचते हैं। मगर रिटायरमेंट का टाइम आने से पहले ही वो आपको यह बोलना शुरू कर देते हैं कि रिटायर होने से पहले तुम्हारी शादी करनी है, ताकि आप शादी के लिए राजी हो जाएं।
 

3. तुम्हारी शादी की उम्र हो गई है
जैसे ही लड़का या लड़की 25 साल के होते हैं तो पेरेंट्स को लगता है कि आपकी उम्र शादी की हो गई है। ऐसे में वो आपको यह डायलॉग बार-बार बोलकर शादी के लिए मना लेते हैं।
 

4. ऐसे लड़के मुश्किल से मिलते हैं
लड़कियों के पेरेंट्स को उनकी शादी की सबसे ज्यादा टेंशन होती हैं। ऐसे में अगर आपके लिए कोई भी अच्छा रिश्ता आता है तो पेरेंट्स आपको यह डायलॉग जरूर मारते हैं।

5. तुम्हारे साथ की लड़कियों के बच्चे भी हो गए
अगर आपकी किसी फ्रैंड की शादी के बाद बच्चे भी हो गए हैं तो वह आपको यह बात बोल-बोलकर परेशान कर देंगे। वह आपको इतना इरिटेट कर देंगे कि आप खुद ही शादी के लिए हां बोल दोगे।
 

6. इस रिश्ते को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए
अगर आपके लिए कोई अच्छा रिश्ता आ जाए तो समझ लें कि आपकी शादी पक्की हो गई। कोई अच्छा रिश्ता आने पर पेरेंट्स हमेशा यही सोचते हैं कि इसे हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।
 

7. सभी हमसे पूछते हैं कि तुम शादी कब करोगी?
कोई पूछें या न पूछें लेकिन पेरेंट्स के इस डायलॉग से आप बच नहीं पाएंगे। आपको  राजी करने के लिए यह उनका सबसे बड़ा हथियार होता है।

Punjab Kesari