ये 5 फूड्स बढ़ाएंगे बच्चे की आंखों की रोशनी, नहीं पड़ेगी चश्मे की जरुरत

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 04:52 PM (IST)

कम्यूपटर, मोबाइल पर ज्यादा समय तक आंखें टिकाए रखने के कारण बच्चों की आंखों की रोशनी कमजोर हो रही है। जिसके कारण छोटी उम्र में ही उन्हें चश्मे लगाने पड़ते हैं। बच्चों की आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है कि आप उन्हें स्वस्थ आहार का सेवन करवाएं। यदि आप चाहते हैं कि बच्चे की आंखे कमजोर न हो तो आप उनकी डेली डाइट में कुछ पोषक तत्वों से भरपूर आहार शामिल कर सकते हैं। आपको आज कुछ ऐसे फूड्स बताएंगे जिन्हें आप बच्चों को खिला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

शकरकंद 

शकरकंद का सेवन आप बच्चे को करवा सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला बीटा-कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा शकरकंद में विटामिन-ए, विटामिन-सी की मात्रा भी काफी अच्छी पाई जाती है। आप शकरकंद उबालकर या फिर इसका चाट बनाकर बच्चों को खिला सकते हैं। 

आंवला 

आंवला भी बच्चों के शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इसमें विटामिन-सी की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। विटामिन-सी आंखों की रोशनी को मजबूत करने में सहायता करता है। डेली रुटीन में यदि बच्चे इसका सेवन करेंगे तो उनकी इम्यूनिटी भी इससे मजबूत होती है। आंवला का जूस, कैंडी या फिर आंवला का मुरब्बा आप बच्चों को खाने के लिए दे सकते हैं। आंवला का जूस आप बच्चों को पीने के लिए दे सकते हैं। 

टमाटर 

टमाटर में पाया जाने वाला विटामिन-ए, विटामिन-सी बच्चों की आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ बच्चों की आंखे भी स्वस्थ रखता है। सलाद के रुप में टमाटर का सेवन आप बच्चों को करवा सकते हैं। इसके अलावा सूप भी आप बच्चों को बनाकर दे सकते हैं। टमाटर का सेवन करने से बच्चों को पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। 

एवोकाडो 

आप एवोकाडो का सेवन बच्चों को करवा सकते हैं। इसमें पोटेशियम, फोलेट, विटामिन-ई, विटामिन-सी, विटामिन-ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। एवोकाडो में पाया जाने वाला विटामिन-ए भी काफी मात्रा में पाया जाता है। यह बच्चे की आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही यह बच्चे की इम्यूनिटी भी मजबूत करता है। एवोकाडो का सेवन करने से बच्चे को मौसमी बीमारियां भी नहीं होती। 

गाजर 

गाजर भी बच्चों को बहुत ही भाती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-ए, विटामिन-सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा गाजर में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। आप बच्चे को सलाद, सब्जी या फिर सूप के रुप में इसका सेवन करवा सकते हैं। 

Content Writer

palak