AI से कुछ भी संभव है! आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से फिर से चलने-फिरने लगा लकवाग्रस्त व्यक्ति

punjabkesari.in Tuesday, Aug 01, 2023 - 10:20 AM (IST)

अब Artificial Intelligence का दौर चल रहा है। हम एक ऐसे समय में जहां एआई असंभव को भी संभव कर रहा है। हाल ही में वैज्ञानिकों ने एआई की मदद से कुछ ऐसा कर दिखाया जिस पर एक बार तो विश्वाश करना थोड़ा मुश्किल है।  एक  व्यक्ति जो दुर्घटना में लकवाग्रस्त हो गया था, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से उसके शरीर में गति और भावना वापस आ गई है।


लॉन्ग आइलैंड के कीथ थॉमस का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन को तेजी से बदलते देखा है। वह यह उम्मीद खाे चुके थे कि उनके हाथ फिर से चलने लगेंगे। 41 वर्षीय थॉमस गलती से एक तालाब में गिर गए थे, यह यह दुर्घटना 2020 में हुई और उसकी छाती से नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था।

थॉमस ने कहा कि दुर्घटना के बाद उन्होंने एक साल से अधिक समय तक अपने दोस्तों से बात करना बंद कर दिया। उन्होंने कहा-  "मैं बस इस बात से शर्मिंदा था कि मेरे साथ ऐसा हुआ।" ऐसे में वह एक  एक अध्ययन में शामिल हो गए जिसमें शारीरिक गति को बहाल करने के लिए एआई का उपयोग किया गया। संस्थान की मानव मस्तिष्क मानचित्रण प्रयोगशाला के निदेशक डॉ. अशेष मेहता के अनुसार, थॉमस की सकारात्मकता और दृढ़ संकल्प ने उन्हें अत्याधुनिक सर्जरी के लिए एक आदर्श उम्मीदवार बना दिया।


डॉक्टरों ने कहा कि उन्होंने अभ्यास के लिए थॉमस के मस्तिष्क का एक पूर्ण 3डी मॉडल बनाया और यह काम कर गया। 15 घंटे की सर्जरी सफल रही। थॉमस ने कहा- "यह आश्चर्यजनक था। यह अविश्वसनीय था। मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि यह हो रहा है।" चाड बाउटन इंस्टीट्यूट फॉर बायोइलेक्ट्रॉनिक मेडिसिन के प्रोफेसर का कहना है  यह दुनिया में इस तरह का पहला मामला है। इससे पहले स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिकों ने एआई की मदद से एक लकवाग्रस्त व्यक्ति को अपने निचले शरीर पर नियंत्रण पाने में मदद की थी।

Content Writer

vasudha