बेकार चीजों को फैंके नहीं, बनाएं Paper Roll Toy Storage

punjabkesari.in Wednesday, Aug 02, 2017 - 01:17 PM (IST)

बच्चे का बेडरूम या खेल का मैदान, हर जगह पर बिखरे हुए खिलौने और कपड़े स्मेट कर रखना मां के लिए चुनौती भरा काम होता है।चाहें उनका कमरा कितना भी संवार कर रखा जाए लेकिन फिर भी कमरे में खिलौनों का खिलारा तो पड़ ही जाता है। अक्सर पेरेंट्स क्या करते है बच्चों के खिलौने किसी बड़े डिब्बे में समेटकर ऱख देते है। जब बच्चों को खेलने के लिए खिलौने निकालते  होते है तो सारे खिलौनों को बिखेर देते है। इसके बाद फिर पेरेंट्स को डबल मेहनत करनी पड़ती है। अगर आपका बच्चा भी ऐसे ही करता है तो उनके खिलौनों को कुछ इस प्रकार ऱखें कि उनको ढूंढने में कोई दिक्कत न आएं और खिलौने भी वैसे के वैसे टिके रहे । चलिए आज हम आपको बच्चों के खिलौनों को समेट करने का नया आईडिया बताते है, जिससे उनका कमरा साफ भी रहेगा। 

 

1. पेपर रोल टॉय 


यह काफी अच्छा आईडिया है। बच्चे की सभी कारों को इसमें आसानी से सेट करके रखा जा सकता है। इसको आप बच्चों का छोटा कार गैराज भी कह सकते है। इसके लिए पेपर रोल बनाएं। फिर उनको आपस में ग्लू की मदद से चिपका लें। बस बनकर तैयार है बच्चों का पेपर रोल टॉय। अब कार को अलग अलग रोल में रखें।इससे न तो बच्चा पूरा कमरा बिखेरेंगे और आसानी से उनको अपनी पसंदीदा कार भी मिल जाएगी। 

2. शेल्फ रैक 


यह आईडिया भी काफी अच्छा है। अपने बच्चे के कमरे की किसी भी दीवार पर लकड़ी की अलग अलग खानों वाली शेल्फ रैक  बनवाएं। फिर इसपर बच्चों के खिलौनों को सेट करके रख दें। इससे न तो कमरा बिखरा दिखेगा और बच्चा आसानी से अपना कोई भी खिलौना ढूंढ़ कर खेल सकता है। 

3. खिलौने का अलग अलग बॉक्स 


एक ही आकार के 6 प्लॉस्टिक के बॉक्स लें। फिर उनमें अलग अलग खिलौने डालकर रख दें। इससे आपको भी खिलौनों को समेटने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी और बच्चा भी खुश रहेगा।

Punjab Kesari