पेन किलर की तरह काम करता है पपीता, जानें कैसे करें सेवन

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2020 - 12:21 PM (IST)

पपीता में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी- बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसके सेवन से पेट से संबंधित परेशानियों से राहत मिलती है। ऐसे में सिर या पेट में दर्द होने पर दवाई खाने की जगह इसका सेवन करना फायदेमंद होता है। यह एक पेन किलर के रूप में काम करता है। आइए जानते हैं पपीते के सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में...

पेट दर्द से दिलाएं राहत

पपीता में एंजाइम पपाइन नामक तत्व मौजूद होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पेट दर्द से छुटकारा मिलता है। इसके साथ यह पेट में सूजन होने की समस्या से निजात दिलाता है।

पीरियड पेन करें कम

कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में असहनीय दर्द होता है। इसके साथ ही पेट में ऐंठन, मरोड़ आदि का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कच्चा पपीता या इसके पत्तों का जूस पीने से फायदा मिलता है।

डेंगू से बचाव

पपीे के पत्तों का जूस बनाकर पीने से शरीर में प्लेटलेट की गिनती बढ़ती है। ऐसे में डेंगू जैसे खतरनाक बीमारी से बचा जा सकता है। 

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

पपीता में विटामिन, फाइबर, एंटी- एजिंग गुण मौजूद होते हैं। इसका नियमित रूप से सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियों के लगने का खतरा कम रहता है।

कैसे करें सेवन?

कई गुणों से भरपूर पपीता का कच्चा सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। इसके अलावा आप इसकी स्मूदी और इसके पत्तों का जूस या काढ़ा बनाकर सेवन कर सकते हैं।

कैसे बनाएं काढ़ा?

पपीते के पत्तों को अच्छे से धोकर पानी में उबालें। उसमें स्वादानुसार नमक और इमली मिलाकर तैयार काढ़ा का दिन में 2 बार सेवन करें।

कैसे बनाएं जूस?

पपीते के पत्तों को धोकर मिक्सी में पीस लें। इसमें थोड़ा सा पानी डालकर मिलाएं। तैयार जूस को छननी की मदद से छान लें। इसकी कड़वाहट को दूर करने के लिए इसमें शहद मिलाकर पीएं।

इसका रोज सुबह खाली पेट सेवन करने से पेट दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है।

Content Writer

Anjali Rajput