घर में नहीं रहेगी धन-अन्न की कमी, जानिए आपके लिए कितना शुभ है पन्ना

punjabkesari.in Tuesday, Nov 19, 2019 - 02:58 PM (IST)

बहुत से लोग ग्रहों को शांत करने के लिए स्टोन धारण करते हैं उन्हीं में से एक है पन्ना जो अगर आपकी राशि पर सेट बैठ जाए तो घर में खुशियां ही खुशियां रहती हैं लेकिन इसके बारे में कुछ बातें जानना भी बहुत जरूरी है।

पन्ना बुध ग्रह का रत्न है। इसे अलग-अलग भाषा में अलग-अलग नाम से जाना जाता है, संस्कृत भाषा में इसे मणि, फारसी में जमरन, हिन्दी में पन्ना और अँग्रेजी में एमराल्ड।

बुध ग्रह के लिए खास

शास्त्रों के मुताबिक, यदि आपका बुध ग्रह सही लगन में है तो पन्ना जरुर ग्रहण करें। ऐसा करने से आपको व्यापार में खूब लाभ होगा, साथ ही ताउम्र किसी तरह की स्वास्थय संबंधित परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

.बुध ग्रह के साथ यदि मंगल, शनि, राहू या केतु का संयोग बन रहा है तो भी पन्ना जरुर पहनें। ऐसा करने से जीवन में खास ऐश्वर्य प्राप्त होगा।

.शत्रुओं से पीछा छुड़ाने के लिए पन्ना स्टोन ग्रहण करना काफी लाभकारी होता है। इसे धारण करने से शत्रु आपके लिए नुकसान की वजह नहीं बन पाएंगे।

पन्ना पहनने का शुभ समय

बुधवार के दिन पन्ना पहनना बहुत शुभ माना जाता है। आप इसे सूर्योदय के बाद 10 बजे के आस-पास ग्रहण कर सकते हैं। पन्ने को हमेशा सोने से बनी धातु यानि रिंग या फिर ब्रेस्लेट में धारण किया जाता है। जो पन्ना आप पहनने जा रहे हैं वह कम से कम 3 कैरेट का अवश्य होना चाहिए।

मिथुन राशि वालों के लिए

यदि मिथुन राशि वाले लोग इस स्टोन को धारण करते हैं तो उनकी पारिवारिक परेशानियां काफी हद तक ठीक हो जाती हैं। यदि आपके माता-पिता किसी कारणवश बीमार चल रहे हैं तो इस स्टोन को धारण करने से आपके माता-पिता की सेहत में जल्द सुधार दिखेगा।

कन्या राशि वालों के लिए

कन्या राशि वालों के लिए भी पन्ना बहुत शुभ सिद्ध होता है। यदि कन्य राशि वाले इसे पहनते हैं तो उन्हें राज्य, व्यापार, पिता, नौकरी, शासकीय कार्यों में बहुत ज्यादा लाभ प्राप्त होता है।

पन्ना रत्न के फायदे

* जिस घर में यह रत्न होता है, वहां अन्न-धन की वृद्धि, सुयोग्य संतान तथा भूत-प्रेत की बाधा और सर्प भय नहीं रहता।

* आंखों की समस्या के लिए भी यह काफी फायदेमंद स्टोन है। इस रत्न को 5 मिनट तक प्रातः एक गिलास पानी में घुमाएं फिर आंखों पर छिटका जाए तो नेत्र रोग से आराम मिलता है।

* यदि किसी के जन्म लग्न में बुध 6, 8, 12वें भाव में हो तो वे पन्ना पहन सकते हैं।

* बुध यदि नीच मीन राशि का हो तो वह भी पन्ना पहन सकते हैं।

* यदि बुध शुभ स्थान का स्वामी होकर अष्टम भाव में हो तो पन्ना पहनना बहुत शुभ रहता है। इससे स्वास्थ संबंधी कोई दिक्कत नहीं आती।

* यदि बुध, मंगल, शनि, राहू या केतु के साथ स्थित हो तो पन्ना अवश्य पहनना चाहिए। इससे पराक्रम और ऐश्वर्य मिलेगा।

* व्यापारी, गणित से संबंधित कार्य करने वाले और सेल्समैन के लिए भी यह रत्न प्रभावी है।
 

 

Content Writer

Harpreet