पंखुड़ी अवस्थी ने रखा अपने Twins बच्चों का नाम, बेहद यूनिक है Name का मतलब

punjabkesari.in Saturday, Sep 09, 2023 - 06:19 PM (IST)

टीवी के फेमस कपल पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोड़े ने कुछ समय पहले ही अपने बच्चों का स्वागत किया है। कपल ने शादी के 5 साल बाद ट्विन्स बच्चों का स्वागत किया है। पेरेंट्स बनने के बाद दोनों काफी खुश हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने बच्चों से जुड़ा अपडेट् शेयर कर रहे हैं। पेरेंट्स बनने के डेढ़ महीने के बाद कपल ने अपने बच्चों का नाम रखा है। बच्चों के नाम के साथ एक स्पेशल वीडियो भी दोनों ने फैंस के लिए शेयर किया है। 

जन्माष्टमी पर किया बच्चों का नामकरण 

पंखुड़ी अवस्थी ने कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम पर बच्चों के नामकरण समारोह की एक झलक फैंस को दिखाई थी। इस दौरान उन्होंने फैंस को नाम नहीं बताया परंतु अब जन्माष्टमी के खास मौके पर उन्होंने अफने बच्चों के नाम का खुलासा किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pankhuri Awasthy Rode (@pankhuri313)

नामकरण सेरेमनी में खूब किया एंजॉय

एक्ट्रेस ने जन्माष्टमी वाले दिन अपने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वीडियो में पंखुड़ी अवस्थी और उनका पूरा परिवार बेहद खुश और नाचता हुआ दिख रहा है। वहीं दोनो ने अपने बच्चों को गोद में उठाया है। पंखुड़ी और गौतम नामकरण का हर पल एंजॉय करते दिख रहे हैं। वीडियो में जहां पंखुड़ी व्हाइट कलर के सूट में दिख रही हैं वहीं गौतम प्लैक पेंट के साथ बेसिक स्ट्राइप्ड शर्ट में बेहद हैंडसम दिख रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pankhuri Awasthy Rode (@pankhuri313)

 

बेटी राध्या के नाम का अर्थ

वहीं कपल ने अपने बच्चों का नाम बताते हुए दोनों ने उसका मतलब भी बताया है। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम राध्या रोडे और बेटे का नाम रादित्य रोड़े रखा है। अपनी बेटी के यूनिक नाम का मतलब बताते हुए कपल ने लिखा कि -'राध्या वह जो पूजा के योग्य है, यह राधा जी का प्यारा नाम भी है जो हिंदू धर्म में प्यार, कोमलता, करुणा और भक्ति की देवी के रुप में पूजा जाता है। वह महालक्ष्मी का अवतार है और मूलप्रकृति भी हैं। सर्वोच्च देवी, आध्यात्मिक प्रेम और कृष्ण की स्त्री समकक्ष और आंतरिक शक्ति का अवतार है। संस्कृत में राध्या के नाम का अर्थ समृद्धि, सफलता, पूर्णता है। उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण दुनिया को मंत्रमुग्ध करते हैं लेकिन राध्या उन्हें भी मंत्रमुग्ध कर देती है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pankhuri Awasthy Rode (@pankhuri313)

काफी अलग है बेटे का नाम 

वहीं कपल ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम रादित्य रखा है। रादित्य का अर्थ है सूर्य रा प्राचीन मिस्न के सूर्य देवता हैं। पुराने समय में धर्म में सबसे महत्वपूर्ण देवताओं में से एक रा ने निर्मित दुनिया के सारे हिस्सों पर शासन किया जिसमें आकाश, पृथ्वी और पाताल लोक शामिल है। माना जाता है कि उसने मिस्न के पहले फिरौन के रुप में शासन किया था। वह सूर्य व्यवस्था, राजाओं और आकाश के देवता थे। संस्कृति में रा का अर्थ अग्नि और शक्ति है। आदित्य का अर्थ अनंतता का प्रतिनिधित्व करने वाली देवी अदिति की संतान से है। हिंदू कैलेंडर में सूर्य या रवि को रविवार का आधार माना जाता है। 

Content Writer

palak