शादी रचाने जा रही हैं शाहिद की बहन Sanah Kapoor, हाथों में रचाई पिया के नाम की मेहंदी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 02, 2022 - 03:46 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के घर खुशियों का माहौल है क्योंकि उनकी सौतेली बहन सनाह कपूर आज शादी के बंधन में बंधने वाली है। बता दें कि सनाह कपूर पंकज कपूर की दूसरी पत्नी और एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक की बेटी है। दोनों महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में एक-दूजे के साथ सात फेरे लेंगे। शादी से पहले उनकी मेहंदी, हल्दी, संगीत और चूड़ा सेरेमनी की रस्मों की वीडियो व तस्वीरें सामने आई हैं , जिसमें सनाह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सनाह के पिता पंकज कपूर ने खुद इस बात की पुष्टि की और कहा, "मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता, लेकिन हां यह मेरी बेटी की शादी है और यही इसके बारे में है।" बता दें कि सना अभिनेता मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे मयंक पाहवा से शादी करेंगी। मंगलवार को कपल की हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं, जिसमें दोनों बहुत खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Indian Express Entertainment (@ieentertainment)

सना के चचेरे भाई नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह के बेटे एक्टर विवान शाह ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "बधाई हो सना कपूर, मयंक पाहवा। लव यू, बा को बहुत गर्व होता।" बता दें कि एक्टर विवान शाह हैप्पी न्यू ईयर और बॉम्बे वेलवेट जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। वीडियो में जल्द होने वाले दूल्हा-दुल्हन का ढोल की थाप पर स्वागत किया जा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vivaan Shah (@thesurrealvivaanshah)

सनाह हाथों पर पिया के नाम की मेहंदी को फ्लाॅन्ट करती भी नजर आईं। लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक स्कर्ट स्टाइल लहंगे के साथ यैलो कलर की नाॅटेड जैकेट पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने हैवी नेकलेस, कानों में झुमके, वेर्वी हेयर के साथ अपने लुक को कंपलीट किया। वहीं मयंक भी ब्राउन कलर की शेरवानी में काफी जच रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

वहीं, ननंद के मेहंदी फंक्शन में मीरा कपूर लाइट ग्रीन कलर के लहंगे में दिखीं। उन्होंने मिनिमल मेकअप, बन और झुमकों के साथ लाइमलाइट लूटी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

खबरों के मुताबिक, सनाह और मयंक फैमिली फ्रेंड है और एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कुछ समय दोनों की सगाई की खबरें भी सामने आई थी। बता दें कि सना कपूर ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 2015 में पिता पंकज कपूर, भाई शाहिद और अभिनेता आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'शानदार ' से की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vivaan Shah (@thesurrealvivaanshah)

Content Writer

Anjali Rajput