आपके पसंदीदा पनीर में हाेती है सबसे ज्यादा मिलावट, खाने से पहले कर लें असली और नकली की पहचान

punjabkesari.in Wednesday, Jul 30, 2025 - 01:56 PM (IST)

नारी डेस्क:  नकली पनीर के नाम पर खा रहे हो सफेद ज़हर! यह चेतावनी अब सिर्फ खबर नहीं, बल्कि ज़मीनी सच्चाई बन चुकी है। बाजार में मिल रहा नकली पनीर न सिर्फ शरीर को नुकसान पहुंचाता है बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि  FSSAI ने पिछले एक हफ्ते में देशभर के अलग-अलग राज्यों में छापेमारी में 4000 से ज्यादा नकली पनीर जब्त किया है। 
 

यह भी पढ़ें:  राजा रघुवंशी के खूनी हनीमून पर बनेगी फिल्म


इस तरह बनता है नकली पनीर

खाद्य सुरक्षा विभाग देश भर में नकली दूध और पनीर पर बड़ी कार्रवाई कर रहा है।  बाजार में मिलने वाला नकली पनीर अक्सर सस्ते और हानिकारक केमिकल्स से तैयार किया जाता है। यह रिफाइंड तेल, यूरिया, डिटर्जेंट और स्टार्च को मिलाकर बनाया जाता है। इसी सिंथेटिक दूध से नकली पनीर जमाया जाता है। पनीर को चमकदार और ताजा दिखाने के लिए कृत्रिम रंगों का इस्तेमाल किया जाता है। 
 

शरीर को इस तरह नुकसान पहुंचाता है पनीर

इसमें डाले जाना वाला डिटर्जेंट और यूरिया शरीर के अंगों को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाते हैं, खासकर किडनी और लीवर को। वहीं लंबे समय तक सिंथेटिक रंग और पाउडर के सेवन से कैंसर सेल्स के विकास की आशंका बढ़ती है। इसमें डाले जाने वाला स्टार्च और सिंथेटिक केमिकल्स  पाचन तंत्र को खराब कर टॉक्सिन्स जमा करते हैं, जो बाद में गंभीर बीमारियों का रूप ले सकते हैं।
 

यह भी पढ़ें:  क्या इस बार भी रक्षाबंधन पर है भद्रा का साया?
 

नकली पनीर से कैसे होता है कैंसर?


बार-बार नकली पनीर खाने से शरीर में ज़हरीले तत्व (toxins) जमा होते हैं। ये कोशिकाओं (cells) में म्यूटेशन कर सकते हैं, जो आगे चलकर कैंसर सेल्स का कारण बनते हैं। नकली तत्व शरीर में सूक्ष्म स्तर पर सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस पैदा करते हैं। इससे कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं, जो ट्यूमर या कैंसर में बदल सकती हैं। नकली पनीर पेट, आंत और लिवर को कमजोर करता है। लिवर अगर लंबे समय तक केमिकल्स से जूझता है तो उसमें कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।


इस तरह करें असली और नकली पनीर की पहचान

-एक टुकड़ा पनीर गर्म पानी में डालें। असली पनीर नरम रहेगा और बिखरेगा नहीं, नकली पनीर रबर जैसा हो जाएगा या टूटकर बिखर जाएगा।

-पनीर के टुकड़े पर आयोडीन की 1-2 बूंद डालें, अगर नीला रंग आता है, तो उसमें स्टार्च मिला है – यानी नकली है।

-असली पनीर में दूध की हल्की सी मिठास और खुशबू होती है। नकली पनीर में गंध अजीब, हल्का केमिकल जैसी होती है।

-असली पनीर हाथ से मसलने पर चिपकता नहीं और नमी महसूस होती है। नकली पनीर रबर जैसा लगता है और हाथ में चिपक सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static