यूं मिनटों में बनाएं टेस्टी पनीर रोल

punjabkesari.in Friday, Dec 25, 2020 - 05:06 PM (IST)

अगर आपके बच्चे रोज-रोज की दाल-सब्जी खाना पसंद नहीं करते हैं तो आप उनके लिए पनीर रोल बना सकती हैं। आप चाहे तो इसे अलग-अलग सब्जियों से तैयार कर सकती हैं। ऐसे में यह खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत को भी दुरूस्त रखेंगे। तो चलिए जानते हैं पनीर रोल्स बनाने का तरीका...

आवश्यक सामग्री: 

पनीर- 150 ग्राम (कद्दूकस किया)
आटा- 150 ग्राम
जीरा- 1 छोटा चम्मच
प्याज- 1 (बारीक कटा)
गाजर- 150 ग्राम (लंबी कटी हुई)
शिमला मिर्च- 1 (पतली लंबी कटी हुई)
हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटी)
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- आवश्यकतानुसार
टोमैटो सॉस- 1 छोटा चम्मच

विधिः

1. सबसे पहले आटा गूंथ कर 20-25 मिनट तक ढककर अलग रख दें।
2. फिर उसकी छोटी-छोटी लोइयां लेकर रोटियां बेल लें।
3. एक पैन में तेल गर्म करके जीरा भूनें।
4. अब इसमें प्याज, सब्जियां, नमक-मिर्च डालकर पकाएं।
5. आधी पकी सब्जियों में पनीर और टोमैटो सॉस डालकर मिलाएं। ‌
6. तैयार मिश्रण को रोटी पर फैलाकर रोल बनाएं और तवे पर तेल लगाकर सेंक लें।
7. फिर इसे सर्विंग प्लेट में निकाल कर चटनी और सॉस से सर्व करें।
8. लीजिए आपके गर्मा-गर्म पनीर रोल बनकर तैयार है।

आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे कमेंट, लाइक और शेयर जरूर करें। 

Content Writer

neetu