पनीर दो प्याजा

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2017 - 11:20 AM (IST)

जायका: पनीर की सब्जी तो हर घर में अल्ग-अल्ग तरीकों से बनाई जाती है।आज हम इसकी खास डिश पनीर दो प्याजा जिसे हम गर्म रोटी या नान के साथ सर्व करके तारीफें इकट्ठी कर सकते हैं,आइए जानें इसकी रैसिपी...


सामग्री
- 250 ग्राम पनीर
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 1 बड़ा चम्मच जीरा
- 2 प्याज बारीक कटा हुए
- 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- 1 चम्मच लाल शिमला मिर्च
- 1 चम्मच हल्दी
- 1 चम्मच धनिया पाउडर 
- नमक स्वादानुसार
- टमाटर बारीक कटे हुए
- 3 चम्मच क्रीम
- 2 चम्मच मक्खन 
- 2 सूखी लाल मिर्च 
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- थोड़ी सी टमाॅटो साॅस


विधि
1. एक पैन में तेल गर्म करें और अब उसमें जीरा और प्याज डालकर अच्छे से सुनहरे होने तक भूनें।


2. फिर अदरक औक लहसुन का पेस्ट डालकर 2 मिनट के लिए पकाएं।


3. अब इसमें नमक, हल्दी, लाल शिमला मिर्च, धनिया पाउडर और हरी मिर्च डालकर  अच्छे से हिलाएं। फिर टमाटर डालकर और थोड़ा पानी डालकर 2 मिनट के लिए पकने दें।जब इसमें से घी निकलने लगे तो आंच धीमी कर दें।


4. फिर क्रीम डालकर इसे हिलाएं और इसमें पानी डाले और 2 मिनट के लिए चलाते रहे। 


5. फिर इसमें पनीर डालकर और सॉस डालकर अच्छे से मिला लें।

 
6. इसको 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं। 


7. धनिए के साथ गार्निश करके इसे सर्व करें।

    

Punjab Kesari