स्टार्टर में बनाना चाहते हैं कुछ Yummy तो फटाफट से तैयार करें पनीर दही टिक्की

punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2022 - 12:55 PM (IST)

घर में कोई मेहमान आ जाए तो महिलाओं को खाना बनाने की ही चिंता रहती है। उन्हें यह समझ में नहीं आता कि ऐसी क्या चीज बनाएं जिसे मेहमान खुश होकर खा सकें। खासकर उस समय जब मेहमान घर में अचानक से आ जाएं। अगर आपके घर में भी अचानक से मेहमान आ ए हैं तो आप पनीर दही टिक्की बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में...

सामग्री 

पनीर - 200 ग्राम
गाजर - 2 कप 
प्याज - 3-4
हंग कर्ड - 1 कप 
हरी मिर्च - 3-4
हरा धनिया - 1 कप 
अदरक - 1 टुकड़ा
धनिया पाउडर - 1 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 
हल्दी - 1/2 चम्मच 
नमक - स्वादअनुसार
चाट मसाला - 1 चम्मच 
ब्रेड क्रम्ब्स - 2 कप 

बनाने की विधि 

1. सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें। इसके बाद गाजर, प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया काट लें। 
2. अब एक बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पनीर, हरी मिर्च, गाजर, प्याज, दही, हरा धनिया, धनिया पाउडर, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, चाट मसाला और ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं। 
3. इसके बाद सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें। 
4. मिक्स करने के बाद मिश्रण को 5 मिनट के लिए रख दें। 
5. तय समय के बाद हाथ में तेल लगाकर मिश्रण से गोलाकार की टिक्कियां बना लें। 
6. टिक्कियां बनाकर एक प्लेट में रख लें। ऐसे ही सारे मिश्रण से टिक्कियां बना लें। 
7. एक पैन में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर टिक्कियां एक-एक करके तेल में फ्राई करें। 
8. ब्राउन होने के बाद टिक्कियां कढ़ाई से निकाल लें। 
9. आपकी पनीर दही टिक्की बनकर तैयार है। टोमेटो सॉस या फिर धनिए की चटनी के साथ सर्व करें। 


 

Content Writer

palak