खतरनाक पुल, जहां जान हथेली पर रखकर सफर करते हैं लोग!

punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2017 - 03:32 PM (IST)

ट्रैवलिंगः कई लोगों को घूमने का शौंक होता हैं। कुछ बस में सफर करना पसंद करते हैं तो कुछ ट्रेन में। वैसे ट्रेन में सफर करने का अलग ही मजा है लेकिन जब ट्रेन खतरनाक पुल से गुजरती है तो सांस धम सी जाती है। आज हम आपको एक एेसे ही खतरनाक पुल के बारे में बताने जा रहे है जिसे भारत का सबसे खतरनाक पुल कहा जाता है। 

तमिलनाडु में स्थित यह पुल समुद्र के ऊपर बना है। देखने में यह पुल बहुत ही खूबसूरत है। पामबन पुल का निर्माण ब्रिटिश रेलवे द्वारा 1885 में शुरू किया गया था। 1914 में इसका निर्माण कार्य पूरा हुआ था। यह पुल 100 साल पुराना है लेकिन अब भी यह वैसे का वैसा ही है। आपको बता दें कि यह पुल बीच में से खुलता भी है। कंक्रीट के 145 खंभों पर टिके इस पुल को समुद्री लहरों और तूफानों से खतरा बना रहता है।

यह पुल पहले इस देश का सबसे बड़ा समुद्र पुल हुआ करता था, जिसकी लंबाई 2.3 किमी है लेकिन अब मुंबई बांद्रा कुर्ला पुल सबसे बड़ा है। तमिलनाडु में बना यह पुल रामेश्वरम से पामबन द्वीप को जोड़ता है। रामेश्वरम जाने वाले लोग इस पुल से होकर गुजरते हैं। समुद्र की लहरों के बीच से निकलती ट्रेन का दृश्य बहुत ही रोमांचक होता है। वहीं यहां से ट्रेन निकलते समय दुर्घटना का डर लगा रहता है। चलिए आइए देखिए इस खतरनाक पुल की कुछ खूबसूरत तस्वीरें।

Punjab Kesari