ऐसी हथेली वाली लड़कियां बनती हैं अच्‍छी लीडर, जानिए किन कामों में माहिर है आप

punjabkesari.in Monday, Sep 27, 2021 - 04:36 PM (IST)

हम सभी के शरीर की तरह हाथों की बनावट भी अलग-अलग होती है। ऐसे में हाथों की लकीरें ही नहीं बल्कि इसकी आकृति भी हमें किसी के भविष्य व व्यवहार के बारे में कुछ हद तक बताती है। हस्तरेखा शास्त्री के अनुसार, हमारी हथेली भी काफी कुछ बताने का काम करती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

पृथ्वी

हथेली चौकोर का आकार पृथ्‍वी कहलाता है। कहा जाता है कि ऐसी लड़कियों में लीडरशिप के गुण होते हैं। ऐसे में वे अपने साथ चलने वालों को सही मार्गदर्शन दिखाती है। ये दिमाग चलाने के साथ शारीरिक मेहनत करने से भी कतराती नहीं है। ऐसे में ये लड़कियां जीवन में जल्दी ही सफलता पाती है। साथ ही अपने इस गुण के कारण हर किसी को जल्दी ही आकर्षित कर देती है।

जल

आयताकार यानि Rectangular शेप की हथेली, लंबी उंगलियां और हाथ एकदम सपाट होना जल कहलाता है। ऐसी हथेली वाली लड़कियां बेहद ही नाजुक व भावुक होती है। ये जल्दी ही बातों को दिल से लगा लेती है। साथ ही पार्टनर व अपने परिवार के हर सदस्य की खुशी का खास ध्यान रखती है। अपने केयरिंग व मिलनसार स्वभाव से ये जल्दी ही सामने वाले को इंप्रेस कर देती है। इसके साथ ही इन्हें भावनाओं से अच्छी तरह निपटना आता है।

वायु

चौकोर हथेली और उंगलियां लंबी होने वाली आकृति को वायु कहा जाता है। ऐसी हथेली वाली लड़कियां तेज दिमाग की मालिक होती है। ऐसे में ये किसी भी परिस्थिति से जल्दी ही बाहर निकल जाती है। दिमाग से तेज होने के चलते ये हर विषय पर बात करने में समक्ष होती है। हालांकि ये लड़कियां जल्दी तनाव में भी आ जाती है।

अग्नि

हथेली आयातकार और उंगलियां बराबर ना होने वाली आकृति अग्नि कहलाती है। ऐसी हथेली वाली लड़कियां बेहद ही एनर्जेटिक होती है। एडवेंचर की शौकीन होने से इन्हें अलग-अलग जगह पर घूमने का मजा आता है। इसके अलावा ये प्रोफेशन किस्म की होती है। ऐसे में ये कार्यक्षेत्र में लीडर की तरह काम करके टीम को एक साथ चलाने का गुण रखती है। दिमाग से तेज होने के नाते ये हर काम को जल्दी ही सीखकर सफलता हासिल करती है। ऐसे में ये लड़कियां हर कार्य में अपने मेहनत, लगन व आत्मविश्वास से जीत हासिल करती है।

 

 

 

Content Writer

neetu