''आशिकी 2'' सिंगर पलक मुच्छल के घर गूंजेगी शहनाई, म्यूजिक कंपोजर मिथुन की बनेगी दुल्हनिया

punjabkesari.in Friday, Oct 28, 2022 - 04:58 PM (IST)

इंडिया की फेमस गायका पलक मुच्छल जल्दी ही म्यूजिक कंपोजर मिथुन के साथ शादी करने वाली हैं। सूत्रों की मानें तो पलक और मिथुन की शादी की रस्में 4 नवंबर से शुरू होकर 6 नवंबर को सात फेरों के साथ समाप्त होंगी। इन तीन दिनों में हल्दी, मेंहदी और संगीत सेरेमनी रखी जाएगी, जिनमें मिथुन और पलक के करीबियों के अलावा बी-टाउन की कई हस्तियां भी शामिल होंगी।

पलक और मिथुन कर रहे हैं अरेंज मैरिज

मीडिया रिपोर्ट्स के हीसाब से भले ही मिथुन और पलक ने पहले एक साथ काम किया हो, लेकिन वो कभी रिलेशनशिप में नहीं रहे हैं। ऐसे में तो ये कपल अरेंज मैरिज करने जा रहा हैं। इनको इस रिश्तें की एड्वाइज दोनों के फैमिली फ्रेंड्स ने ही दी है। दरअसल पलक की फैमली उनकी अरेंज मैरिज ही करना चाहती थी। जब वे पहली बार मिथुन और उनके परिवार से मिले, तो दोनों को रिश्ता बेहद ही पसंद आया। इसी वजह से दोनों की शादी फिक्स होने में समय नहीं लगा।

घर में हो चुका है शादी का आगाज़

पलक और मिथुन दोनों के ही परिवार वाले इस रिश्ते से बहुत खुश और सैटिस्फाइड हैं। दोनों परिवार वाले बड़ी ही बेसब्री के साथ शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। माना जा रहे हैं कि कपल की शादी काफी ग्रैंड होने जा रही है, जिसके लिए मुंबई के एक पांच सितारा होटल को 5, 6 और 7 तारीख के लिए बुक किया गया है।

म्यूजिक इंडस्ट्री का साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री की ही कई हस्तियां शादी में शामिल होने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पलक और मिथुन मुंबई में शादी करेंगे। दोनों की रीसैप्शन भी मुंबई में ही रखी जाने वाली है। जिसमें बॉलीवुड के काफी सारे सितारे आकर चार चांद लगाएंगे। फिर साल के आखिर में कपल हनीमून के लिए काम से थोड़ा ब्रेक भी लेगा। नवंबर में शादियों का सीजन शुरू होने जा रहा है, ऐसे में ये इस सीजन की पहली शादियों में से एक है।

Content Writer

vasudha