Bra के रंग को लेकर ट्रोल हुई यह एक्ट्रेस, भड़कते हुए बोलीं- इससे आपका कोई लेना-देना नहीं

punjabkesari.in Friday, Aug 20, 2021 - 12:51 PM (IST)

सेलेब्स चाहे किसी भी इंडस्ट्री के हो किसी न किसी वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ ही जाते हैं। ऐसा ही कुछ पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस महविश हयात के साथ हुआ। महविश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस को मौके पर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिस वजह से उन्हें ट्रोल किया गया, जिसका अब एक्ट्रेस मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

महविश हयात ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तान के झंडे के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके साथ कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, झंडा फहराना काफी नहीं है, 'अगर हम वास्तव में इस देश का सम्मान करते हैं, तो हमें हमारे पूर्वजों के आदर्शों को अपनाना चाहिए। एक्ट्रेस ने जैसे ही पोस्ट को शेयर किया यूजर्स ने उनके ब्रा कलर को लेकर कमेंट करने शुरू कर दिए।' जिससे तंग आकर महविश ने करारा जवाब दिया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mehwish Hayat (@mehwishhayatofficial)

 

महविश ने कहा, 'कुछ लोगों के कमेंट देखकर काफी निराश हूं। ये लोग मेरी ब्रा के रंग पर बहस कर रहे हैं। काला, भूरा या हरा इससे आपको कोई लेना-देना नहीं है। अल्लाह के लिए ऐसा न करें। मैं ये सलाह देना चाहती हूं कि और भी बड़े मसले हैं जिन पर बहस होनी चाहिए। इस उर्जा को और बेहतर जगह लगाना चाहिए।' 

आपको बता दें महविश हयात बिल्ली के नाम से काफी फेमस है। साल 2014 में आई फिल्म 'ना मालूम अफराद' में महविश ने एक बिल्ली का किरदार निभाया था। जिसके बाद से वह बिल्ली के नाम से मशहूर हो गई। वहीं उन्हें गैंगस्टर गुड़िया के नाम से पहचाना जाना जाता है। 

Content Writer

Bhawna sharma