Real Bride: 1 नहीं 2 नहीं, 100 किलो का लहंगा पहन स्टेज पर पहुंची दुल्हन

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 04:24 PM (IST)

दुल्हनें के लिए शादी का दिन बेहद अहम होता है इसलिए वो वेडिंग डे को स्पैशल बनाने के लिए कई महीनों पहले ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। खासकर वह कई महीनों पहले ही अपनी वेडिंग ड्रैस तैयार करवा लेती है, ताकि बाद में उसे किसी तरह की दिक्कत ना हो।

मार्कीट में ट्रैंड के हिसाब से अलग रंग, डिजाइन्स, एम्ब्रॉयडरी, स्टाइल, हैवी या लाइटवेट लहंगे देखने को मिलते हैं, जिसे दुल्हन अपने हिसाब से चूज करती हैं। मगर, हाल ही में एक पाकिस्तानी दुल्हन हटकर शादी का जोड़ा चुनने में कुछ ज्यादा ही आगे निकल गई।

दरअसल, सोशल मीडिया एक दुल्हन की तस्वीरें व वीडियो खूब वायरस हो रही है, जिसमें वो हैवी लहंगा पहनें हुए है। लहंगे के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह इसकी टेल डिजाइन थी, जो कई फीट लंबी थी। वहीं, लहंगे का वजन भी एक या दो नहीं बल्कि 100 किलो का है।

ब्राइड ने बेहद खूबसूरत रेड लहंगा पहना हुआ है, जिस पर रिच क्रिस्टल ऐंड सिल्वर सीक्वंस व थ्रेड वर्क किया गया था। पूरे लहंगे पर एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया है। लहंगे के टेल डिजाइन और उसके वर्क के कारण उसका वजन करीब 100 किलो हो गया था।

वैसे इसे देखने के बाद आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के वाइट वेडिंग गाउन भी याद आ जाएगा, जिसका वेल भी कई मीटर लंबा था।

Content Writer

Anjali Rajput