Women Power! पैड वुमन 'तन्वी' ने जीता बेस्ट महिला उद्यमी का अवॉर्ड

punjabkesari.in Friday, Jan 17, 2020 - 08:42 PM (IST)

महिलाओं के बारे में अक्सर कहा जाता है कि वह एक अच्छी उद्यमी नहीं हो सकती है, वह बिजनेस को संभाल नहीं सकती है। वहीं हाल ही में  तन्वी जौहरी ने वेस्ट बिजनेस वुमन का खिताब हासिल कर साबित कर दिया है कि भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। अमेजन संभव की ओर से दिए गए सर्वश्रेष्ठ महिला उद्यमी अवॉर्ड के साथ तन्वी जौहरी पैड वुमेन के नाम से मशहूर है। इसी के साथ तन्वी फोर्ब्स की लिस्ट में भी शामिल हो चुकी है। 

 

2017 में शुरु किया था अपना ब्रांड 

यूपी के मथुरा में पैदा हुई 27 साल की तन्वी महिलाओं के लिए जैविक तरीके से सैनेटरी पैड बनाने वाली कंपनी कारमेसी की सीईओ और को-फाउंडर है। 2017 में तन्वी ने सुरक्षित और पूरी तरह से नेचुरल सैनिटरी नैपकिन बनाने की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने अपना खुद का ब्रांड शुरु किया। हिंदु कॉलेज दिल्ली से रसायन शास्त्र में ऑनर्स करने के बाद तन्वी ने 2015 से 2016 के बीच ट्रेवल पोर्टल और हाइपल लोकल मार्केट प्लेस में काम किया।  

बांस से बना है पैड

तन्वी ने नॉर्मल सैनिटरी पैड से होने वाले रेशेज की समस्या को देखकर नेचुरल पैड बनाने के बारे में सोचा था। बाजार में मिलने वाला पैड के ऊपर किसी भी तरह से नहीं लिखा होता कि उसमें किस तरह के कैमिकल है या उससे किस तरह से बॉडी को नुक्सान पहुंच सकता है। इन पैड का लगातार इस्तेमाल करने से महिलाओं को एक नहीं कई तरह की बीमारियां हो सकती है। इसी बात के बारे में सोच कर तन्वी ने नेचुरल पैड बनाने के बारे में सोचा। जिसमें उसने बांस और कॉर्न स्टार्च को मिलाकर जैविक पैड बनाया। यह पैड नॉर्मल पैड के मुकाबले 2.5 गुणा महंगा है लेकिन अब महिलाओं में इसकी काफी डिमांड भी है। 

ऑनलाइन है अधिक ब्रिकी

तन्वी के अपना बिजनेस शुरु करते हुए सबसे बड़ी मुश्किल थी महिलाओं तक पहुंचना। मासिक धर्म के नाम पर महिलाएं बात करना अच्छा नहीं मानती है इसलिए यहां पर मुश्किल न केवल अपनी ब्रिकी बढ़ाना था बल्कि महिलाओं को इस बारे में जागरुक भी करना था।  इसमें उसकी सबसे अधिक मदद की ऑनलाइन शापिंग साइड्स ने पहले उसके 70 हजार के करीब ग्राहक थे लेकिन अब उसकी ब्रिकी 200 गुणा बढ़ा चुकी है।   

Content Writer

khushboo aggarwal