Birthday Special: अनीता हंसनंदानी के ये आउटफिट्स आपको देंगे डिफ्रेंट लुक

punjabkesari.in Sunday, Apr 14, 2024 - 01:27 PM (IST)

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस अनीता हंसनंदानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस भले ही एक बेटे की मां हैं लेकिन उनकी खूबसूरती और फिगर को देखकर एक्ट्रेस की उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। अनीता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वहां पर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती के अलावा फैंस उनके यूनिक फैशन सेंस के भी दीवाने हैं। आज एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मना रही हैं ऐसे में आपको अनीता की कुछ ऐसी ड्रेसेज बताते हैं जिन्हें आप भी ट्राई कर सकती हैं। 

अगर आप किसी पार्टी या शादी में जा रही हैं और डिफ्रेंट लुक ट्राई करना चाहती हैं तो अनीता का यह लाइट ऑरेंज कलर का लहंगा वियर कर सकती हैं। इस लहंगे के साथ अनीता ने हैवी एंब्रॉयडरी वाला शियर का दुपट्टा वियर किया है। नोज रिंग, मांग टीका, सिल्वर ज्वेलरी के साथ आप भी गॉर्जियस नजर आ सकती हैं। 

कूल लुक के लिए आप अनीता का यह ग्रीन को-ओर्ड सेट वियर कर सकती हैं। इसके साथ सिंपल ईयररिंग्स, ओपन हेयर्स और डॉर्क मेकअप में आप गॉर्जियस दिख सकती हैं। सिंपल सॉबर लुक के साथ आप भी अनीता जैसी इंप्रेसिव नजर आ सकती हैं। 

अनीता की यह लाइट पिंक कलर की साड़ी आप वियर कर सकती हैं। कानों में ईयररिंग्स, ओपन हेयर्स, डॉर्क मेकअप के साथ आप भी अनीता जैसा हॉट लुक ट्राई कर सकती हैं। 

यैलो कलर का यह फुल स्लीव्स सूट भी अनीता का काफी प्यारा है। कानों में हैवी ईयररिंग्स,बालों में बन और डॉर्क मेकअप के साथ आप अनीता जैसी एक्स्ट्रा गॉर्जियस नजर आ सकती हैं।

एक्ट्रेस की यह डॉर्क ग्रीन ड्रेस भी आपके लिए परफेक्ट रहेगी। कानों में हैवी ईयररिंग्स, डॉर्क मेकअप के साथ आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

मस्टर्ड कलर का सूट भी अनीता का काफी प्यारा है। कानों में हैवी ईयररिंग्स, बालों में गजरा, माथे पर बिंदी और मैचिंग पंजाबी जूती वियर करके आप अपने लुक में एक्स्ट्रा ग्लैमस एड कर सकती हैं। 

अनीता हंसनदानी का यह ऑरेंज और मल्टी वर्क लहंगा आप वियर कर सकती हैं। खासकर वेडिंग पर इस तरह का लुक आपके लिए परफेक्ट रहेगा। कानों में ईयररिंग्स, ओपन हेयररिंग्स, माथे पर बिंदी और हाथों में बड़ी सी रिंग डालकर आप अपने लुक को और भी स्टाइलिश बना सकती हैं। 


 

Content Writer

palak