दिव्यंका त्रिपाठी के ये 5 Outfits शादी के लिए रहेंगे परफेक्ट, आप भी लें एक्ट्रेस से Insipiration

punjabkesari.in Sunday, Oct 09, 2022 - 01:44 PM (IST)

टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं। अपने सिंपल और ट्रेडिशनल आउटफिट्स के जरिए एक्ट्रेस फैंस का दिल जीत ही लेती हैं। दिव्यंका के चेहरे  की सादगी और मासूमियत फैंस को काफी पसंद भी आती है। कोई पापुलर इवेंट हो या फंक्शन दिव्यंका अपने आउटफिट्स के जरिए लाइमलाइट का हिस्सा बन जाती हैं। अगर आप भी शादी सीजन के लिए बेहतरीन आउटफिट्स की तलाश कर रहे हैं तो दिव्यंका के इन आउटफिट्स से इंस्पीरेशन ले सकते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको इशिता भल्ला यानी की दिव्यंका के बेहतरीन आउटफिट्स...

वेस्टर्न आउटफिट 

ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ-साथ एक्ट्रेस वेस्टर्न आउटफिट्स में भी कमाल की लगती हैं। दिव्यंका की तरह आप इस तरह का लाइट पिंक गाउन शादी में ट्राई कर सकते हैं। प्रिंटेड वर्क गाउन के साथ मिनिमल मेकअप करके आप शादी में और भी ज्यादा गॉर्जियस दिख सकती हैं। 

साड़ी 

अगर आप कुछ ट्रेंड के मुताबिक डालने की सोच रही हैं तो इस तरह की ब्लू साड़ी शादी में ट्राई कर सकती हैं। ड्रेपिंग स्टाइल साड़ी आजकल काफी ट्रेंड में भी है और इस तरह की साड़ी आपके लुक को ओर भी अच्छे से फ्लोरिश करेगी। इस तरह की स्टाइलिश साड़ी आप शादी में ट्राई कर सकती हैं। 

लहंगा 

आप लहंगा लुक शादी में ट्राई कर सकती हैं। मैरुन लहंगे के साथ हाई बन करके आप अपने लुक को और भी ज्यादा निखार सकती हैं। दिव्यंका ने यह लहंगा अपनी रिसेपशन पार्टी में कैरी किया था। आप भी एक्ट्रेस के तरह यह लुक किसी स्पेशल फंक्शन में ट्राई कर सकते हैं। 

प्लाजो सूट 

आप दिव्यंका के जैसे सिंपल व्हाइट सूट भी शादी में ट्राई कर सकते हैं। व्हाइट सूट के साथ आप रेड ज्वेलरी कैरी करके अपने लुक को ओर भी ज्यादा निखार सकती हैं। साथ में मिनमल मेकअप लुक और कर्ल्स करके आप शादी में और भी खूबसूरत दिख सकती हैं। 

फ्रॉक सूट 

आप शादी में इस तरह का लुक भी ट्राई कर सकती हैं। फ्रॉक सूट के साथ मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर के साथ आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकते हैं। 

Content Writer

palak