शादी के बाद दिखेंगी और भी ज्यादा Beautiful, टीवी एक्ट्रेस के इन लुक्स से लें Insipiration

punjabkesari.in Thursday, Aug 18, 2022 - 05:43 PM (IST)

सिर्फ शादी का दिन ही नहीं शादी के बाद हर दिन लड़कियों के लिए खास होता है। खासकर नई-नवेल दुल्हनों के लिए शादी के बाद के कुछ दिन बहुत ही खास होते हैं। क्योंकि शादी के कई दिनों बाद भी कई तरह की रस्में और रीति-रिवाज होते ही रहते हैं। शादी के बाद अक्सर लड़कियां ड्रेसेज के लिए कंफ्यूज हो जाती हैं। आप आफ्टर वेडिंग लुक के लिए इन टीवी एक्ट्रेस से इंस्पीरेशन ले सकते हैं। तो चलिए बताते हैं इनके कुछ ड्रेस आइडियाज के बारे में...

मौनी रॉय की बेल्ट साड़ी 

टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय एक्टिंग के साथ-साथ अपनी ड्रेसिंग सैंस से भी फैंस का दिल जीत लेती हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहली ही शादी की थी। आप शादी के बाद मॉनी जैसी साड़ी पहन सकती हैं। बेल्ट वाली साड़ी भी आजकल काफी ट्रेंड में है। इस तरह का लुक आप शादी में ट्राई कर सकती हैं। 

प्रियंका का नेकलाइन ब्लाउज 

सिंपल साड़ी के साथ आप प्रियंका चोपड़ा जैसा नेकलाइन ब्लाउज भी कैरी कर सकती हैं। पिंक-क्रीम साड़ी के साथ प्रिंयका इस साड़ी में बहुत ही गार्जियस दिख रही हैं। आप भी उनके जैसी यह साड़ी शादी के बाद किसी सिंपल फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। 

माधुरी का व्हाइट गोल्ड लुक 

शादी के फंक्शन्स में अगर आप रेड, ग्रीन, ब्लू और येलो कलर्स के अलावा कुछ यूनिक कलर ट्राई करना चाहती हैं तो व्हाइट एंड गोल्डन साड़ी कैरी कर सकती हैं। माधुरी की यह साड़ी सिंपल होने के साथ-साथ काफी क्लासी भी है। आप इसे वेडिंग के बाद किसी भी फंक्शन में पहन सकती हैं।

मलाइका का ट्रेडिशनल लुक 

आपने बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका को अक्सर वेस्टर्न और क्लासी ड्रेसेज में देखा होगा। लेकिन आप एक्ट्रेस के ट्रेडिशनल लुक से भी इंस्पीरेशन ले सकते हैं। मलाइका की पिंक ग्रीन साड़ी में आप भी गॉर्जियस दिख सकती हैं। 

दिशा परमार का सिंपल लुक 

आप सिंपल लुक ट्राई करना चाहती हैं तो डार्क मेकअप के साथ दिशा जैसे प्लाजो सूट भी कैरी कर सकते हैं। सिंपल येलो सूट में भी एक्ट्रेस अप्सरा जैसी दिख रही हैं। नई दुल्हन चूड़े के साथ इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। 

ऐश्वर्या का रेखा लुक 

टीवी सीरयल गुम है किसी के प्यार में एक्ट्रेस ऐश्वर्या से भी लुक के लिए इंस्पीरेशन ले सकती हैं। ऐश्वर्या ने अपनी ननद की शादी में यह लुक ट्राई किया था। एक्ट्रेस ने रेखा के जैसे लाल साड़ी पहनकर गोल्ड ज्वेलरी कैरी की थी। नई-नवेली दुल्हन के लिए यह लुक एकदम परफेक्ट है। 

Content Writer

palak