शादी में ट्राई करे ये लहंगा कलर्स, Dusky Girls की खूबसूरती में लग जाएंगे चार-चांद

punjabkesari.in Saturday, Oct 08, 2022 - 01:39 PM (IST)

हर लड़की अपनी बहन या दोस्त की शादी में सुंदर दिखने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। खासकर जब बात लुक की आती है जो वह बॉलीवुड एक्ट्रेस से इंस्पीरेशन लेती हैं। लेकिन डस्की स्किन की लड़कियां थोड़ी अलग होती हैं। अपनी स्किन टोन के कारण रंग चुनने में थोड़ा सा कंफ्यूज रहती हैं। वेडिंग सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में अगर आप भी अपने स्किन टोन के कारण ड्रेस को लेकर थोड़ी कंफ्यूज हैं तो इस तरह की कलर्स शादी में ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ कर्लस के लहंगे जिन्हें डस्की लड़कियां शादी में कैरी कर सकती हैं....

पिंक 

आप पिंक कलर का लहंगा शादी में पहन सकती हैं। अगर आप ऐसा सोच रही हैं कि यह आपकी स्किन टोन पर अच्छा नहीं लगेगा तो आप एकदम गलत हो सकती हैं। इस कलर का लहंगा आप किसी भी शादी या पार्टी में कैरी कर सकती हैं। साथ में लाइट मेकअप के साथ आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

ब्लू 

ब्लू कलर भी डस्की स्किन की लड़कियों के लिए एकदम परफेक्ट होता है। इस तरह का स्किन टोन आप शादी या किसी ओर पार्टी फंक्शन में कैरी कर सकते हैं। हेवी ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप  के साथ आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

ऑरेंज 

ऑरेंज कलर का लहंगा भी आप शादी में ट्राई कर सकती हैं। डस्की स्किन की लड़कियों के लिए यह कलर एकदम परफेक्ट होता है। ऑरेंज लहंगे के साथ आप मल्टी ज्वेलरी और लाइट मेकअप लुक के साथ पार्टी या शादी के फंक्शन में चार-चांद लगा सकती हैं। 

रेड 

फेस्टिवल रेड सीजन के साथ-साथ रेड आप किसी शादी में भी वियर कर सकती हैं। लाल खुशी का रंग होता है इसलिए इसे त्योहारों के सीजन में पहना जाता है। डिजाइनर और यूनिक लहंगा लुक आप फंक्शन में ट्राई कर सकते हैं। शिल्पा शेट्टी के जैसे स्टोन वर्क लहंगा आप शादी में ट्राई कर सकती हैं। 

ब्लैक 

ब्लैक सिर्फ गौरे रंग की लड़कियां ही नहीं बल्कि डस्की स्किन गर्ल्स भी शादी में ट्राई कर सकती हैं। ऑल ब्लैक लुक और शिमरी आई मेकअप के साथ आप अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। शिमरी आईमेकअप आपके लुक को चार-चांद लगा देगा । 


 

Content Writer

palak