खूबसूरत मंदिरों और महलों का शहर है ओरछा

punjabkesari.in Wednesday, Jan 15, 2020 - 02:57 PM (IST)

मध्यप्रदेश अपनी खूबसूरती के साथ अपने इतिहास के लिए भी पसंद किया जाता है। यहां पर इतिहास के साथ प्राकृतिक से जुड़ी ऐसी चीजें है जिन्हें देखकर हर कोई कुछ पलों के लिए यहीं का हो कर रह जाता है। इस खूबसूरत राज्य के बीच  बेतवा नदी के पास एक शाही शहर ओरछा बसता है। जो पूरा साल अपने नैचुरल ब्यूटी के लिए काफी पसंद किया जाता है। वहीं बारिश के सीजन में यह पर्यटकों की पहली पसंद रहता है। 

 

 

मंदिर और महल है खास 

इस जगह को खास बनाते है यहां के मंदिर और महल। यहां पर देखने के लिए राम राजा मंदिर, ओरछा का किला, जहांगीर महल, चतुर्भुज मंदिर और राजा महल उपलब्ध है। इस जगह तक पहुंचने के लिए बहुत सारे टूर पैकेज उपलब्ध रहते है। वैसे आमतौर पर आपको यहां पर रहने के लिए 2 रात और 3 दिन के लिए 4 हजार 500 रुपय खर्च करने होंगे। 

जहांगीर महल

ओरछा की सबसे मशहूर जगहों में से एक जहांगीर महल। जो अपनी बनावट के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। इस महल को मुगल सम्राट जहांगीर के सम्मान में बनाया गया था। 

ओरछा बर्ड सेंचुरी

ओरछा बर्ड सेंचुरी में तकरीबन 200 तरह की चिड़ियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। यहां के रंग बिरंगे पक्षी टूरिस्ट को काफी लुभाते हैं और प्राकृतिक के नजदीक ले जाते है। 

आयोजित होगा 3 दिवसीय महोत्सव 

मध्यप्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वहां के राज्य पर्यटन बोर्ड की ओर से एक सांस्कृतिक उत्सव  नमस्ते ओरछा महोत्सव आयोजित किया जाता है। जिसमें कला, संगीत, नृत्य, ऐतिहासिक कहानियों और फोटोग्राफी के माध्यम से ओरछा और पूरे मध्य प्रदेश की संस्कृति से रुबरु करवाया जाता है। 6 मार्च से 8 मार्च तक होने वाला महोत्सव का आयोजन 16 वीं शताब्दी के ओरछा किले पर होगा। जिसमें नदी के किनारे महाआरती होगी। 

 

Content Writer

khushboo aggarwal