चिमनी से लेकर मेटल के बर्तनों को मिनटों में चमकाएगी यह एक चीज - Nari

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 12:27 PM (IST)

प्याज हर भारतीय रसोई में पाया जाता है। इसका इस्तेमाल सब्जियों में तड़का लगाने या फिर स्लाद के रूप में किया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि प्याज खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही रसोई को चमकाने के काम भी आता है। जी हां, प्याज रसोई में रखी चीजों को साफ करने में भी हैल्पफुल है। आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप घर के कामों में प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 

 

1. चिमनी और एग्जॉस्ट चमकाएगा प्याज 
किचन की चिमनी और एग्जॉस्ट फैन को साफ करने के लिए प्याज के रस में बेकिंग सोडा मिलाकर लगाएं। एेसा करने से कुछ ही मिनटों में ये दोनों चीजें चमकने लगेंगी। 

 

 

2. प्याज से उतारें जंग


लोहे की चाकू या फिर किसी भी चीज पर अगर जंग लग गया है तो उस पर प्याज रगड़ें। प्याज को सिर्फ 5 मिनट तक लगाने से जंग साफ हो जाएगा।

 

 

3. मेटल के बर्तन
मेटल के किसी बर्तन को साफ करने के लिए पानी में प्याज डालकर उसको पीस लें। फिर इस प्याज के मिश्रण को किसी कपड़ें में लपेट कर मेटल के बर्तन पर लगाएं। एेसा करने से मेटल के बर्तन चमकदार और साफ हो जाएंगे।

 

 

4. प्याज से चमकाएं ग्रिल


अगर ग्रिल पर खाने के दाग लग लगए हैं तो उसको साफ करने के लिए उस पर प्याज रगड़ें। ग्रिल साफ हो जाएंगी। 

 

 

5. जलने पर राहत
खाना बनाते अगर आपका हाथ जल गया है तो उस पर प्याज रगड़ें। इसमें एेंटिबैक्टियल गुण होते हैं जो जख्म को संक्रमित होने से रोकता है। इसको लगाने से जलन कम होती है और दर्द से राहत मिलती है। 

 

Content Writer

Nisha thakur