महिलाएं ही नहीं, भारतीय पुरुष भी एनीमिया के शिकार

punjabkesari.in Tuesday, Nov 12, 2019 - 04:48 PM (IST)

भारत में एक-चौथाई पुरुष एनीमिया यानि की खून की कमी के शिकार हैं। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से कई ऐसी बीमारियां पैदा होती है जिससे शक्ति कम हो जाती है। काम में मन नहीं लगता है और हमेशा थकान महसूस होती है और कमजोरी बनी रहती हैं। ऐेसे में आपकी निजी जिंदगी पर भी काफी असर पड़ता हैं।

पुरुषों में हीमोग्लोबिन का स्तर 13.5 और महिलाओं में 12 से कम होने पर शरीर में रक्त कम होने की स्थिति मानी जाती है जबकि हीमोग्लोबिन का स्तर 7 से कम हो तो गंभीर एनीमिया का मामला बनता है। स्वास्थ्य चिंता से जुड़ा यह मामला भारत के लिए चुनौतीपूर्म है क्योंकि गंभीर रुप से एनीमिया के शिकार दुनिया के एक चौथाई और दक्षिण एशिया के 75 प्रतिशत लोग भारत में रहते हैं।

शरीर में लौह तत्व की कमी एनीमिया कहलाती है। जब हमारे शरीर में आवश्यक खनिज की कमी हो जाती है तो शरीर पर्याप्त स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं को नहीं बना सकता है जोकि हीमोग्लोबिन होता है।

 

अनीमिया के कारण

- एनीमिया का सबसे बड़ा कारण है शरीर में आयरन की कमी।

- अगर आप खाने में कैल्शियम बहुत ज्यादा लेते है तो यह भी एनीमिया का एक कारण साबित हो सकता है।

- हरी सब्जियां न खाना

- शरीर से बहुत अधिक खून बह जाने से भी एनीमिया हो सकता हैं।

एनीमिया के लक्षण

- थकान
- आंखों मेें पीलापन
- टैंशन


- हाथ-पैर सुन्न हो जाना
- बाल झड़ना
- सिर में दर्द रहना

एनीमिया से बचने के उपाय

- पालक में कैल्शियम, विटामिन ए, बी9, ई, सी आयरन, फाइबर, बीटा कैरोटीन होता है जो शरीर को स्वस्थ रखता है।

- सोयाबीन आयरन और प्रोटीन से युक्त होता है और लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने में मदद करता हैं।

- लाल रंग का चुकंदर आयरन युक्त होता है। यह आपकी लाल रक्त कोशिकाओं को ठीक करने के साथ ही और दोबारा सक्रिया बनाता है।

 

- टमाटम में विटामिन सी और लाइकोपीन होता है जो आयरन का अवशोषण करने में मदद करता है।

- अंडे में प्रोटीन और एंटी ऑक्सिडेंट्स होते है जो शरीर के विटामिन की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।
 

Content Writer

khushboo aggarwal