एक निवाला लेते ही dislocated हुआ जबड़ा, खुला रह गया मुंह,न करें ये 5 गलतियां

punjabkesari.in Tuesday, Dec 09, 2025 - 01:08 PM (IST)

नारी डेस्क:  हम सभी खाना खाने का मज़ा लेना पसंद करते हैं, लेकिन कभी-कभी छोटी-छोटी लापरवाही भी बड़ी परेशानियों का कारण बन सकती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ, जब गोलगप्पा खाते ही उनका जबड़ा डिसलोकेट हो गया और मुंह खुला ही रह गया। यह घटना हमें याद दिलाती है कि हमारे जबड़े की सुरक्षा कितनी जरूरी है और कैसे कुछ सामान्य गलतियों से हम इसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि ऐसा हादसा क्यों होता है और इसे रोकने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

जबड़ा डिसलोकेट होने का मतलब क्या है?

मैक्स हॉस्पिटल के सीनियर कंसलटेंट डॉक्टर सुरेश के अनुसार, जब निचला जबड़ा अपनी सही जगह से बाहर खिसक जाता है, तो इसे जॉ डिसलोकेशन कहते हैं। जबड़ा कान के पास बने टीएमजे (TMJ) जोड़ से जुड़ा होता है। जब यह जोड़ आगे या साइड में सरक जाता है, तो व्यक्ति को कई परेशानियां होती हैं।

जबड़ा डिसलोकेट होने के लक्षण

डॉक्टर बताते हैं कि जब ऐसा होता है। व्यक्ति मुंह बंद नहीं कर पाता। तेज दर्द होता है। बोलने में मुश्किल आती है। मुंह या चेहरे में सूजन हो जाती है। कभी-कभी लार टपकने लगती है। इस दौरान जबड़े की मांसपेशियां अकड़ जाती हैं, इसलिए इसे घर पर ठीक करना संभव नहीं होता। मरीज को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना जरूरी है।

PunjabKesari

जबड़ा डिसलोकेट होने के कारण

मुंह ज़्यादा खोलना – जैसे गोलगप्पा या बड़ा निवाला खाने के लिए अचानक मुंह खोलना।

पुरानी चोट या कमजोरी – जिनके जबड़े कमजोर हैं या पहले चोट लगी हो।

टीएमजे की समस्या – पहले से कोई जॉइंट की दिक्कत।

तेजी से खाना या हंसना – जल्दी-जल्दी खाना, जोर से हंसना या बोलना।

सख्त और बड़ा खाना – बड़े बर्गर, सैंडविच, पूरा सेब, हार्ड कैंडी, सख्त मेवे आदि।

किन लोगों को खतरा ज्यादा रहता है?

जिनका जबड़ा कमजोर है। जिन्हें पहले किसी चोट के कारण समस्या हुई हो। जो जल्दी-जल्दी खाते हैं या जोर-जोर से हंसते हैं। टीएमजे की पुरानी समस्या वाले लोग।

बचाव के उपाय

मुंह जरूरत से ज्यादा न खोलें। बड़ा निवाला खाने से बचें। बर्गर, सैंडविच और फलों को छोटे टुकड़ों में काटकर खाएं। सख्त चीजें धीरे-धीरे और आराम से चबाएं। अगर टीएमजे में पहले से दिक्कत है, तो खाने-पीने में खास सावधानी रखें। 

PunjabKesari

अगर जबड़ा डिसलोकेट हो जाए तो क्या करें?

 तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। डॉक्टर जबड़े को सही जगह पर सेट करेंगे। इसके बाद सूजन कम करने के लिए ठंडा पैक और दर्द की दवा दी जाएगी। कुछ दिनों तक नरम और हल्का खाना खाएं। घर पर खुद से जबड़ा ठीक करने की कोशिश न करें, इससे दर्द और स्थिति बिगड़ सकती है।

नोट: यह जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी दवा या इलाज के विकल्प के रूप में इसे इस्तेमाल न करें।   

 

   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static