Onam पर बनाएं फूलों की रंगोली, देखिए लेटेस्ट डिजाइन

punjabkesari.in Wednesday, Aug 18, 2021 - 12:52 PM (IST)

ओणम केरल का एक प्रमुख राष्ट्रीय त्योहार है। इस उत्सव तो पूरे 10 दिनों तक राजा महाबली के स्वागत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। धार्मिक कथा अनुसार, महाबली राजा ने केरल लौट कर अपना राज-पाठ संभाला था। इस साल यह पावन त्योहार 12 अगस्त से 23 अगस्त तक मनाया जाएगा। इस त्योहार को मनाने के लिए महिलाएं पारंपरिक सफेद और सुनहरे रंग की साड़ी पहनती हैं। साथ ही राजा महाबली के स्वागत के लिए घर के दरवाजों पर पोक्कलम यानि फूलों की रंगोली बनाती है।
 

चलिए इस खास पर्व के मौके पर आज हम आपको फूलों की रंगोली के कुछ खास डिजाइन्स दिखाते हैं।

इस रंगोली को बनाने के लिए खासतौर पर मुक्ता, कक्का पोवु, मुक्कती, थुम्बा पू, हनुमान कीरेडोम और चेथी फूलों का इस्तेमाल होता है।

आप चाहे तो यूट्यूब की मदद से रंगोली के डिजाइन बना सकती है।

आप रंगोली बनाने के बाद इसके आसपास दीपक भी जला सकती है।

फूलों को तोड़ने की जगह पर साबुत फूलों या इसके हार से भी रंगोली बनाई जा सकती है।

अगर आप पहली बार रंगोली बना रही है तो इसके लिए पहले जमीन पर मार्कर की मदद से डिजाइन बना सकती है।

सिंपल में ऐसा डिजाइन हर किसी को पसंद आएगा।

 

 

 

 

 

Content Writer

neetu