International Women''s Day पर गूगल ने एनीमेटेड डूडल बनाकर महिलाओं को दिया सम्मान

punjabkesari.in Tuesday, Mar 08, 2022 - 11:52 AM (IST)

गूगल हर किसी खास मौके पर अपने दर्शकों को कुछ नया देता ही रहता है। ऐसे ही गूगल ने एक डूडल बनाकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर महिलाओंं के अधिकार को बढ़ावा देने का काम किया है। आज विश्वभर में यह खास दिन मनाया जा रहा है। वुमेन्स डे महिलाओंं को सम्मान देने और समाज में उनके अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। महिलाओं को समाज में सम्मान, प्यार व प्रशंसा जताते हुए आर्थिक, सामाजिक और राजनाीतिक उपलब्धियों के तौर पर यह दिन मनाया जाता है।


गूगल ने बनाया सुंदर सा एनीमेटेड डूडल

गूगल ने एक सुंदर सा एनीमेटेड डूडल बनाकर महिलाओं को एक खास तोहफा दिया है। इस डूडल के जरिए महिलाओं के धैर्य, त्याग और बलिदान को बहुत ही क्रिएटीव तरीके से बनाकर जताया है। गूगल ने सुंदर से डूडल में हर संस्कृति की महिला को बहुत ही अच्छे तरीके से दर्शाया है। इसमें यह साफ - साफ दिख रहा है कि एक महिला की ऊपर कितनी जिम्मेदारियां होती हैं।

डूडल के जरिए कामकाजी और घर के काम करते हुए महिला को दर्शाया

डूडल के जरिए एक कामकाजी महिला और घर के काम करते हुए दर्शाया गया है। यहां एक तरफ महिला लैपटॉप पर काम कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ बच्चे की भी संभाल रही हैं। गूगल की अनोखी पहल ने महिलाओं को एक बहुत ही सुंदर तोहफा दिया है। इसके अलावा किस तरह से कोविड में महिलाओं ने एक नर्स के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाई इस डूडल में साफ-साफ दिखाया गया है। मोटरसाइकिल मैकेनिक और एक इलैक्ट्रोनिक इंजीनियर से लेकर  हर महिला को बहुत ही अच्छे तरीके से इस डूडल में दिखाया गया है।

 

Content Writer

Anjali Rajput