सांप ने एक नहीं तीन बार काटा मुझे...बर्थडे पर Salman Khan ने बताई उस रात की पूरी कहानी

punjabkesari.in Monday, Dec 27, 2021 - 11:06 AM (IST)

बिना विष वाले सांप के काटने पर अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता सलमान खान को रविवार को छुट्टी मिल गई, जिससे वह बेहद खुश हैं और उनका स्वास्थ्य भी बिल्कुल ठीक  हैं। सलमान ने खुद वह दास्तां सुनाते हुए कहा कि- उन्हें सांप ने एक बार नहीं, बल्कि 3 बार कांटा था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 6 घंटों तक अस्पताल में रहे सलमान 

सलमान ने पूरी कहानी सुनाते हुए बताया कि- मेरे फार्महाउस पर एक सांप आ गया था। मैं उसे एक डंडे की मदद से बाहर लेकर जा रहा था लेकिन वह धीरे-धीरे मेरे हाथ के ऊपर आ गया और मैंने उसे पकड़कर हटाना चाहा। इसी दौरान सांप ने मुझे तीन बार काट लिया। सांप जहरीला था, उसके काटने के बाद मैं 6 घंटों तक अस्पताल में रहा, अब मैं ठीक हूं। 


फार्महाउस लौट आए हैं सलमान

 मुंबई से सटे रायगढ़ जिले में पनवेल के समीप एक फार्म हाउस में शनिवार रात को एक सांप ने सलमान के हाथ में काट लिया। अभिनेता को नवी मुंबई के कमोठे में स्थित एक अस्पताल ले जाया गया और रविवार सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। गनीमत यह रही कि सांप जहरीला नहीं था। खान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में लौट आए हैं, जहां वह आज अपना 56वां जन्मदिन मनाएंगे।


अस्पताल से तस्वीर वायरल 

इससे पहले उनके एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वह अस्पताल के बेड में लेटे दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने आंखें बंद की है और सिर के नीचे हाथ लगाया हुआ है। वहीं वेटरन ऐक्ट्रेस और राजनेता बीना काक ने भाई जान के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा- सबकुछ कुशल मंगल है और सब खुश हैं, आज आप बिल्कुल स्वस्थ हैं। परिवार के साथ देखकर खुश हूं। मैं उन्हें ‘खुदा की नेमत’ कहूंगी। सुखी, स्वस्थ, दीर्घायु और सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं।


सलमान की टाइगर 3 जल्द होगी  रिलीज

खान को हाल में फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में बड़े पर्दे पर देखा गया था। यह फिल्म पिछले महीने रिलीज हुई थी। वह कलर्स चैनल पर प्रसारित टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में मेजबान के रूप में भी नजर आते हैं और उनकी फिल्म ‘टाइगर 3’ के अगले साल रिलीज होने की संभावना है।

Content Writer

vasudha