Dhanteras: अपनी राशि अनुसार करें खरीदारी, जानें आपके लिए क्या खरीदना शुभ

punjabkesari.in Sunday, Oct 31, 2021 - 01:59 PM (IST)

2 नवंबर से पंचपर्व दीपोत्सव आरंभ हो रहा है, जो धनतरेस से शुरु होगा। धनतेरस के पावन दिन पर भगवान धनवंतरी, माता लक्ष्मी, कुबेर देवता, गणेश जी आदि देवी-देवताओं की पूजा का विधान है। इसके साथ ही इस शुभ अवसर पर खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सोना, चांदी, कपड़े व अन्य कुछ सामान खरीदने से जीवन में इन चीजों की कई गुना वृद्धि होती है। इसके साथ ही धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है।

ज्योतिषशास्त्र अनुसार इस दौरान अपनी राशि के मुताबिक चीजों खरीदने से शुभफल की प्राप्ति होती है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। चलिए जानते हैं राशि अनुसार किन चीजों को खरीदना शुभ रहेगा।

 

मेष राशि- इस राशि के लोग धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदें। इससे इन्हें लाभ मिलेगा। चांदी खरीदने से धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

 

वृष राशि - इस राशि के जातक चांदी की कोई चीज या गहने खरीदें। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र माना जाता है। ये सुख, संपन्नता और वैभव का प्रतीक है। ऐसे में इस राशि के लोगों को धन में वृद्धि करने के लिए चांदी की वस्तु खरीदना शुभ माना जाता है।

 

मिथुन राशि- मिथुन वाले लोग इस बार धनतेरस पर सोने की कोई चीज खरीदें। इसके अलावा इनका हरे रंग का कोई घरेलू सामान खरीदना भी शुभ रहेगा। मान्यता है कि धनतेरस के शुभ अवसर पर सोने के आभूषण खरीदने से भगवान धन्वंतरि की कृपा बरसती है।

 

कर्क राशि- इस राशि के लोग चांदी का श्रीयंत्र खरीदें। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इससे घर की तिजोरी हमेशा भरी रहती है। इससे आप पर देवी लक्ष्मी की असीम कृपा रहेगी।

सिंह राशि- इस लोगों को इस बार धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ रहेगा। ये लोग सोने के सिक्के, गहनें या बर्तन खरीद सकते हैं। इसके साथ ही कोई धार्मिक किताब खरीदना भी शुभ रहेगा।

 

कन्या राशि- इस राशि के लोग इस बार कांसे या हाथी-दांत से बनी चीजें खरीदें। इससे आपके घर पर अन्न व धन की बरकत रहेगी। इसके साथ ही धन किसी शुभ जगह पर निवेश करने पर लाभ मिलेगा।

 

तुला राशि- तुला राशि के लोग इस बार धनतेरस पर सौंदर्य से संबंधित वस्तुएं खरीदें। इसके अलावा चांदी से बना आभूषण या चांदी के सिक्के खरीदें। इससे आपको सुख-समृद्धि व शांति की प्राप्ति होगी।


वृश्चिक राशि- इस राशि के लोग इस शुभ दिन पर सोने के गहनें और सिक्के या फिर तांबे के बर्तन खरीदें। आप चाहे तो पीतल की कोई चीज भी खरीद सकते हैं। इस राशि वालों के लिए पीतल शुभ धातु मानी गई है। इससे आपके धन में वृद्धि होगी।

धनु राशि- इस राशि के जातकों को चांदी के बर्तन और वाहन खरीदना शुभ रहेगा। धनु राशि वालों के लिए चांदी बेहद शुभ मानी जाती है। इसलिए आप धनतेरस पर चांदी की कोई चीज जरूर खरीदें। इन चीजों को खरीदने से आपके घर में सुख-समृद्धि लाएगा।

 

मकर राशि- इस राशि के लोग धनतेरस के पावन दिन पर वाहन और सजावट की चीजें खरीदें। आपके लिए इस दिन चांदी और स्टील के बर्तन भी खरीदना  बेहद शुभ रहेगा। मगर आप वाहन खरीदना चाहते हैं तो इसकी पेमेंट एक दिन पहले ही कर दें। असल में, धनतेरस के दिन बड़ी पेमेंट करना अशुभ माना जाता है।

 

कुंभ राशि- इस राशि का स्वामी शनिदेव माने जाते हैं। ऐसे में ये लोग इस शुभ अवसर पर इन लोगों का चांदी और स्टील के बर्तन की खरीदारी करना शुभ होगा। इसके अलावा आप धनतेरस के खास अवसर पर बैंकों में पैसे जमा करवा सकते हैं इससे आप पर कुबेर देव की असीम कृपा बरसेगी।

मीन राशि- मीन वालों का ग्रह स्वामी गुरु होते हैं। ऐसे में ये लोग धनतेरस पर चांदी के बर्तन या गहनें जरूर खरीदें। इस राशि के लिए चांदी बेहद शुभ मानी जाती है। इस दिन चांदी खरीदने से आप पर धन के देवता कुबेर की असीम कृपा होगी।

 

 

Content Writer

neetu