Ombre स्टाइल में करें हेयर कलर

punjabkesari.in Wednesday, Feb 08, 2017 - 04:26 PM (IST)

फैशन: मॉडर्न समय लोगों का लाइफस्टाइल बदलने के साथ-साथ उनकी पसंद और नपसंद में भी काफी बदलाव आया है। पहले समय में लड़कियां काले बालों को पसंद करती थी लेकिन आज के समय में हेयर कट के साथ-साथ बालों को रंगने का ट्रैंड भी आ गया है। अगर अगर हेयर कलर्स की बात करें तो ओंब्रे (ombre) हेयर कलर को काफी पसंद किया जा रहा है। जिससे बालों को दो रंगों में कलर किया जाता है। बालों के एक हिस्से पर ब्लीच की जाती है, एक गहरे कलर में और एक हल्के कलर में लेकिन ओंब्रे (ombre) के लिए प्राकृतिक रंगो का चुनाव करें जैसे  हल्के भूरे या सुनहरा रंग क्योंकि चुने गए रंगो में और बालों के असली रंग में जितना कम अंतर होगा, बाल उतने ही प्राकृतिक दिखेंगे। ओंब्रे हेयर कलर के दो फायदे होते है एक तो इससे स्टाइल बना रहता है, दूसरा इससे सफेद बाल भी छिप जाते है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही ओंब्रे कलर्स के बारे में बताएं साथ ही इनको स्टाइल करने के टिप्स भी बताएंगे।  


1. यह ओंब्रे का थोड़ा पीला प्लैटिनम रंग कर्ली हेयर में काफी अच्छा लगता है। अगर इसको बॉब हेयर कट पर करवाया जाए तो यह और भी अच्छा है। साथ ही न्यूट्रल टोंड आउटफिट और न्यूड मेकअप के साथ इसका पियर काफी खूबसूरत लगता है। 

 

2. ब्लंट कट में वार्म/कूल ब्लेंडे ओंब्रे आम देखने को मिलता है, इस स्टाइल में बालों की जड़े पर गहरा भूरा रंग किया होता है, बीच में शहद जैसा कलर और नीचे प्लैटिनम शेड्स दिया होता है। यह तीन रंगों का ओंब्रे कलर काफी खूबसूरत लगता है। 

 

3. ऐसे ही प्लैटिनम रंग का ओंब्रे कलर स्ट्रेट बॉब में काफी सूट करता है। इस ओंब्रे कलर्स को लड़कियां काफी पसंद बी कर रही है।   

 

4. वार्म ब्लेंडे ओंब्रे कलर लांग वेव्स हेयर पर अच्छा लगता है। यह हेयर कलर आपके स्टाइल को परफेक्ट और पर्सनैलिटी को दर्शाता है। 

 

5. क्लासिक ओंब्रे कलर टाइट कर्ल्स हेयर स्टाइल पर ज्यादा सूट करता है। इस कलर्स को बॉसीवुड स्टार्स ने भी कापी पसंद किया है। इसमें ऊपर के बाल काले और नीचे से ब्राउन शेड्स के होते है। 
 

Punjab Kesari