Dinner Desert: मिनटों में बनाएं ऑलिव चॉकलेट ट्रफल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2020 - 01:45 PM (IST)

अगर आप भी डिनर के बाद डिजर्ट खाना पसंद करते हैं तो ऑलिव चॉकलेट ट्रफल बेस्ट आइडिया है। यह ना सिर्फ खाने में टेस्टी होती है बल्कि इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ेगी। चलिए आपको बताते हैं ऑलिव चॉकलेट ट्रफल बनाने की विधि...

सामग्री:

डेल मोंटे ओलिव्स - 175 ग्राम
डार्क चॉकलेट - 300 ग्राम
मक्खन - 3 टेबलस्पून
क्रीम - ½ कप 
लेमन जेस्ट - 1 टीस्पून
कोको पाउडर - थोड़ा-सी (Unsweetened)

बनाने का तरीका

1. सबसे पहले चॉकलेट और क्रीम को एक साथ गर्म बॉयलर में पिघला लें। फिर मिश्रण को आंच से उतारकर अच्छी तरह से फेंट लें।
2. इसके बाद उसमें थोड़ा सा नींबू का रस और मक्खन मिलाकर स्मूद पेस्ट बनाएं।
3. अब सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें।
4.  इसमें डेल मोंटे जैतून मिलाकर कुछ घंटों के लिए रेफ्रिजरेटर में सेट करने के लिए रख दें।
5. जब मिश्रण सेट हो जाए तो इसमें एक चम्मच निकालकर नींबू के आकार की बॉल में रोल करें। सारी मिश्रण की इसी तरह बॉल्स बना लें।
6. इसके बाद तैयार ट्रफल्स को 1 घंटे तक फ्रिज में रखें।
7. फिर इसे प्लेट में निकालकर कोको पाउडर से गार्निश कर लें।
8. लीजिए आपके स्वादिष्ट ट्रफल बनकर तैयार हैं।

Del Monte
 

Content Writer

Anjali Rajput